Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शस्त्र और अंगरक्षक:19 मार्च को हिंदू नववर्ष पर होगा विशेष अनुष्ठान , नाम और कोड नंबर वाले प्रवेश पत्र से ही मिलेगा प्रवेश

    3 hours ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 19 मार्च को वर्ष प्रतिपदा यानी हिंदू नववर्ष के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी और श्रीराम यंत्र की पूजा करेंगी। कार्यक्रम को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था की गई है। हर अतिथि को नाम के साथ कोड नंबर अंकित विशेष प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। यह प्रवेश पत्र पूरी तरह गैर हस्तांतरणीय होगा और उसी के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल और अंगरक्षक पर रोक सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा किसी भी आमंत्रित व्यक्ति के साथ कोई अंगरक्षक परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सिख समुदाय के लोगों को केवल कानूनन अनुमन्य छोटी कृपाण ले जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नवरात्रि के चलते फलाहार की व्यवस्था इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। साथ ही अतिथियों को पहले से यह भी सूचित किया जाएगा कि मंदिर परिसर में उन्हें किस द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मौसम बदला, तेज हवा-बारिश:बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं की फसल गिरी
    Next Article
    लखनऊ में हाउस टैक्स के लिए जागरूकता रैली निकाली:31 मार्च तक नहीं जमा करने पर 12% लगेगा ब्याज, त्योहारों पर भी खुलेंगे ऑफिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment