Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्राहणों को अवसरवादी कहने के मामले की हो जांच:मेरठ से भाजपा नेता ने सीएम योगी से की मांग, ब्राहणों के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे अफसर

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 2026 के पहले दिन पेपर में पूछे गए अवसरवादिता के प्रश्न और उत्तर में लिखे पंडित शब्द पर ब्राहणों का विरोध बढ़ता जा रहा है। मेरठ से राष्ट्रीय परशुराम परिषद् के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पंडित सुनील भराला ने एक वीडियो जारी करते हुए इस पूरी घटना का विरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ इस पूरे मामले की जांच कराएं। जिस अफसर, कर्मचारी ने परीक्षा के पेपर में ये प्रश्न शामिल किया और उत्तर में पंडित शब्द लिखा है उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए। सुनील भराला का कहना है कि ऐसे अफसर, कर्मचारी देश में ब्राहणों और भाजपा, सरकार के खिलाफ षड़यंत्र कर खिलाफ माहौल तैयार कर रहे हैं। वीडियो में सुनील भराला ने ये कहा यूपी पुलिस दरोगा की परीक्षा संपन्न हो रहा है। जिसमें एक सवाल में पंडित और अवसरवादिता जैसे शब्दों को लिखा गया। ऐसे निकृष्ट शब्दों से स्पष्ट रूप से अफसरों की मानसिकता उजागर हो रही है। जो सरकार को और भाजपा को कटघरे में खड़ा करके एक अभद्र टिप्पणी अंकित करा रहे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि ऐसे लोग ब्राहणों के खिलाफ एक माहौल बनाना चाहते हैं। इन्होंने जो अभद्र टिप्पणी अंकित की है इससे साफ पता चल रहा है कि ब्राहमणों के खिलाफ कड़ा षड़यंत्र चल रहा है। ऐसे अफसर, कर्मचारी जिन्होंने ये प्रश्नपत्र बनाया ये प्रश्न बनाया उनके खिलाफ सीएम योगी कठोर कार्यवाही करें। भारतीय परंपरा में ज्ञान का प्रतीक है पंडित शब्द पंडित शब्द भारतीय परंपरा में ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे सम्मानजनक शब्द को किसी नकारात्मक या अपमानजनक संदर्भ में प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न या विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना अत्यंत आपत्तिजनक है। यह केवल एक शब्द का मामला नहीं, बल्कि समाज के एक सम्मानित वर्ग की गरिमा से जुड़ा विषय है। इस प्रकार की लापरवाही या दुर्भावनापूर्ण कृत्य को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। मांग है कि इस पूरे प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा में ऐसी असंवेदनशीलता दोहराई न जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हाउस टैक्स के लिए जागरूकता रैली निकाली:31 मार्च तक नहीं जमा करने पर 12% लगेगा ब्याज, त्योहारों पर भी खुलेंगे ऑफिस
    Next Article
    हाथरस में सुबह से गैस लेने के लिए लगी लाइन:उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; प्रशासन का दावा- पर्याप्त स्टॉक मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment