Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 68 खातों से 1600 करोड़ निकल गए:बैंकों के कर्मचारी जांच एजेंसियों के निशाने पर, जल्द होगी पूछताछ

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 68 बैंक खातों से बीते ढाई साल में करीब 1600 करोड़ रुपए की निकासी के मामले ने सनसनी फैला दी है। जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। साइबर क्राइम ब्रांच ने कुछ बैंकों को नोटिस जारी कर खातों से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि खातों में भारी लेन-देन के बावजूद बैंक स्तर पर निगरानी में चूक कैसे हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। कुछ बैंक कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनसे पूछताछ की तैयारी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कहां खपाई गई। मामला सामने आने के बाद बैंकिंग सिस्टम की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 12 बैंकों में खुले थे 68 खाते पुलिस जांच में सामने आया कि डेयरी संचालक और उसके रिश्तेदारों के नाम पर 12 अलग-अलग बैंकों में 68 खाते खोले गए थे। इन खातों से ढाई साल के भीतर लगभग 1600 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ। इतनी बड़ी राशि के ट्रांजैक्शन के बावजूद बैंक की ओर से किसी प्रकार की आपत्ति या संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट नहीं की गई। लूट की वारदात से खुला मामला मामले की शुरुआत चकेरी क्षेत्र में 16 फरवरी की रात हुई लूट की घटना से हुई। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेयरी संचालक से नकदी लूट ली थी। पीड़ित ने शुरुआत में वारदात से इनकार किया, लेकिन आठ दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच में पुलिस ने बेकनगंज के मो. यासीन और मुजाहिद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बाद में मुल्लागंज के अब्दुल रहमान, चमनगंज के लियाकत सिद्दीकी, बेकनगंज के सुहैल खान और मो. जीशान को भी दबोचा गया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ईडी और आयकर विभाग को भी दी सूचना पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इतनी बड़ी धनराशि के स्रोत और उपयोग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों को भी जानकारी साझा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में इलेक्ट्रिकल शॉप में तोड़फोड़:शटर तोड़कर अंदर घुसे बदमाश; पहले भी मिल चुकी थी धमकी
    Next Article
    होली में तीन दिन दोपहर में भी आएगा पानी:आपात स्थिति के लिए 60 टैंकर तैयार, जलकल ने तैयारी पूरी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment