Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में IPL मैचों में M-Ticket से मिलेगी एंट्री:LSG ने फैंस के लिए शुरू की नई व्यवस्था, पहले मैच के टिकट बुक माई शो पर लांच

    5 hours ago

    1

    0

    इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स प्रबंधन ने पहली बार एम-टिकट (डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक टिकट) की सुविधा शुरू की है। बुक माई शो पर ऑनलाइन टिकट बुक करते ही मोबाइल नम्बर पर एम-टिकट एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा, जिसमें लगे क्यूआर कोड को स्टेडियम के गेट पर स्कैन कराकर लोग मैच देख सकेंगे। एम-टिकट होने से हार्ड कॉपी लेने की जरुरत नहीं एम-टिकट होने से उन्हें किसी भी ऑफलाइन काउंटर पर जाकर फिजिकल टिकट (हार्ड कॉपी) लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टीम प्रबंधन ने बताया कि एम टिकट होने से दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था बहुत आसान हो जाएगी। एम-टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं, जिससे दर्शकों को काउंटर पर लाइन में खड़े नहीं रहना पड़ेगा। इससे लोगों को टिकट को सुरक्षित रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही एम-टिकट सुरक्षित होते हैं और इन्हें किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। पहले मैच के टिकट हुए लांच एलएसजी प्रबंधन ने बताया कि इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल के बीच होने वाले मैच के लिए टिकट रविवार से लांच कर दिए गए हैं। लोग बुक माई शो की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, मैच वाले दिन टीम प्रबंधन इस बार स्टेडियम के सभी गेट पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था करेगा, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। एलएसजी ब्रिगेड से जुड़कर पाएं खिलाड़ियों से मिलने का मौका एलएसजी ब्रिगेड से जुड़ने के लिए इस बार टीम की ओर से खास मेंबरशिप शुरू की गई है। 4,999 रुपए में ब्रिगेड से जुड़कर लोग इकाना स्टेडियम में होने वाले सभी मैच देख सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें खिलाड़ियों से मिलने का मौका, एलएसजी की फैन जर्सी और मेम्बरशिप कार्ड भी दिया जाएगा। ब्रिगेड से जुड़ने के लिए विभिन्न कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी सूचना एलएसजी के सोशल मीडिया पेज पर दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA ने 3 अवैध निर्माण सील किए:बिना मानचित्र बन रही थी कॉमर्शियल बिल्डिंग, प्रवर्तन टीम का एक्शन
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत:घर पहुंचा दोनों चचेरे भाइयों के शव, शाम को उठा जनाजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment