Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इवेंट ऑर्गेनाइजर का अपहरण कर लूट:हजरतगंज में वोट क्लब के पास बुलाकर गोमती किनारे ले गए; पीटा, चेन-पर्स छीना

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज इलाके में इवेंट ऑर्गेनाइजर को कॉल कर वोट क्लब के पास बुलाकर बदमाशों ने बंधक बना लिया। आरोपित आंखों पर पट्टी बांधकर उसे गोमती नदी किनारे ले गए और मारपीट कर सोने की चेन व पर्स लूट लिया। बदमाशों ने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर कराए। किसी तरह चंगुल से छूटकर भागे पीड़ित ने शुक्रवार देर शाम मुकदमा दर्ज कराया है। निशातगंज न्यू हैदराबाद स्थित कलाकांकर कॉलोनी, ईसेंस रेजीडेंसी के रहने वाले रोहित बंसल इवेंट ऑर्गेनाइजर हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने डेकोरेशन के सिलसिले में मिलने को कहा। गुरुवार शाम हजरतगंज स्थित वोट क्लब के पास पहुंच गए। बातचीत के बहाने नदी किनारे ले गए रोहित ने बताया- वहां मिले युवक ने बातचीत के लिए उन्हें गोमती नदी किनारे चलने को कहा। वह उसके साथ वहां पहुंच गए, जहां पहले से मौजूद आरोपितों ने उन्हें बंधक बना लिया। आंखों पर पट्टी बांध दी और अंधेरा होने पर मोबाइल की टॉर्च जलाकर चेहरे पर कई वार किए। चेन-पर्स लूटा, मोबाइल से पैसे ट्रांसफर आरोपितों ने रोहित की सोने की चेन और पर्स छीन लिया। उनका चश्मा भी तोड़ दिया और मोबाइल की कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी। इसके बाद हजारों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। रोहित के मुताबिक, वह जान की गुहार लगाते रहे और मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकले। कैब से रात करीब 10 बजे घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुरक्षा कर्मियों को नहीं लगी भनक पीड़ित ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर 32वीं वाहिनी पीएसी का कैंप है, जहां हमेशा जवान तैनात रहते हैं। करीब दो घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। चश्मा टूटने से उन्हें धुंधला दिखाई दे रहा था। फिर भी वह किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचे। CCTV से पहचान में जुटी पुलिस इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया- मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:सभी एयरपोर्ट बंद; भारत से मिडिल ईस्ट जाने वालीं सभी फ्लाइट कैंसिल
    Next Article
    कच्ची शराब बनाने की शिकायत पर परिवार पर हमला, VIDEO:सीतापुर में महिला समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment