Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में लगी आग:मासूम समेत 5 लोग तेज लपटों में घिरे, सेकंड फ्लोर से कूदी युवती

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में ज्वेलर के 3 मंजिला मकान में आग लग गई। घर में परिवार के 6 लोग सो रहे थे। जैसे ही आग किचन से कमरों की ओर फैली, घर के लोग जाग गए। इस दौरान 22 साल लड़की दूसरी मंजिल से कूद गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक मासूम बच्ची सहित परिवार के 5 लोगों को सीढ़ियों से उतारा। इस दौरान मकान धू-धूकर जलता रहा। दुर्घटना गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा स्थित पार्थ रिपब्लिक अपार्टमेंट के पास हुई। यहां ज्वेलर अजय रस्तोगी (49) अपने परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी अनीता वर्मा (47), बेटा विनायक (16), विवाहित बेटी शीतल वर्मा (30), छह वर्षीय पोती विरानिका और घर में काम करने वाली तन्नू (22) हैं। 5 तस्वीरें देखिए- किचन से भड़की थी आग, CCTV में दिखा मंजर ज्वेलर अजय रस्तोगी ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर किचन है। वहीं, शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हमें तो पता भी नहीं चला। पड़ोसियों ने शोर मचाया तब हम लोगों की नींद खुली। मैंने CCTV से देखा तो सच में तीसरी मंजिल में आग लगी हुई थी। बेटी तन्नू आग देखते ही दूसरी मंजिल से कूद गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दो और आलमबाग से एक दमकल गाड़ी कुछ ही देर में आ गईं। दमकल कर्मचारियों ने सीढ़ी लगाकर हम पांच लोगों को नीचे उतारा। हमारा पालतू डॉगी भी हमारे साथ फंस चुका था। फायर ब्रिगेड ने उसे भी बाहर निकाल लिया। कूदने से बेटी के पैरों में चोट आई, अस्पताल में भर्ती घटना के दौरान घबराकर बेटी तन्नू दूसरी मंजिल से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। उसे तुरंत सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस दुर्घटना में मेरे परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। घर का काफी सामान जल गया है। दमकल विभाग की तत्परता से हम सुरक्षित रहे। लिफ्ट जल गई, सारे एसी भी राख हुए टिनशेड चटचट बोल रही थी। मैंने जैसे ही दरवाजा खोला तो आग का एक गोला तेजी से बाहर आया। यह देखते ही मैं पीछे की ओर हो गया। मैं पुलिस को सूचना दी। यहां फायर ब्रिगेड, पुलिस ने जितना काम किया, उससे ही हम लोग बच पाए। इस पूरे अग्निकांड में हमारा करीब पौने दो करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। लिफ्ट पूरी जल गई। करीब 7 एसी लगे हुए थे, वे सब भी जल गए। राहत की बात है कि फायर ब्रिगेड ने हम लोगों को कुछ नहीं होने दिया। पहले फ्लोर में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस अजय ने मकान में पहले फ्लोर में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस बना रखा है। सेकंड फ्लोर में परिवार रहता है। थर्ड फ्लोर में किचन है। हर फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट लगी है। ज्वेलर होने के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करते हैं। फायर टेंडर पर सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाया एफएसओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना देने वाले को कॉल पर बता दिया गया कि सारे खिड़की-दरवाजे खोल दें। इसके बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दो आलमबाग फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे। तब तक घर से एक लड़की बगल वाली खिड़की से कूद चुकी थी। फायर टेंडर के ऊपर सीढ़ी लगाकर घर के अंदर मौजूद कुत्ते और सभी पांच लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। अगर समय से हम लोग न पहुंचते तो बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन हमारी दमकल टीम का प्रयास काफी सराहनीय रहा। इनकी वजह से सभी लोग सकुशल बच गए। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल : 80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के पैरा एथलीटों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते पदक:भुवनेश्वर में आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ का नाम रोशन किया
    Next Article
    सोनभद्र में वेतन न मिलने पर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन:डीएम को सौंपा मांग पत्र, आंदोलन करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment