Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में JIO स्टोर मैनेजर ने लगाई फांसी:घर में लटका मिला शव, किराये के कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रहता था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव इलाके में जिओ (JIO) स्टोर मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटका मिला। पड़ोसी ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रेहघटना सकरन सीतापुर निवासी पवन कुमार शुक्ला (30) पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई। वह जिओ कंपनी में स्टोर मैनेजर थे। लखनऊ में मड़ियांव के प्रियदर्शनी कॉलोनी में रहते थे। इस वक्त नीलगिरी स्थित जिओ स्टोर पर कार्यरत थे। भाई भानु ने बताया कि शुक्रवार रात 9.30 बजे पुलिस से सूचना मिली कि पवन की तबीयत खराब है। इसके बाद परिवार के लोग लखनऊ पहुंचे तो मौत की जानकारी हुई। उनके कमरे में खून का थोड़ा सा निशान मिला है। परिवार में पत्नी सोनी और बेटा बल्ले मोहन (2) है। पवन पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ में रहते थे भाई ने बताया कि होली में घर आए थे। होली के अगले दिन ही लखनऊ आ गए। यहां पर गर्लफ्रेंड शालिनी वर्मा के साथ रहते थे। वो भी सीतापुर की रहने वाली है और किसी स्टोर पर काम करती है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उस पर लिखा है- किसी का कोई दोष नहीं है, खुद से आत्महत्या कर रहा हूं। शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ने से मौत:जालौन के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    कमिश्नर-एडीजी ने सिराथू में सुनीं जनसमस्याएं:सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों के तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment