Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में JPNIC में शुरू हुई पार्किंग:सेंटर कब खुलेगा अभी तय नहीं, अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सरकार के समय बने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) परिसर में पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। हालांकि सेंटर को आम लोगों के लिए कब तक खोला जाएगा, इसको लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। करीब एक महीने पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने परिसर की साफ-सफाई भी कराई थी। फिलहाल पार्किंग के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पार्किंग शुरू होने से एलडीए के गेट नंबर-2 के बाहर सड़क पर खड़ी होने वाली गाड़ियों की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। पहले यहां सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे जाम की स्थिति बनती थी। सपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई थी आपत्ति बीते माह जब परिसर में पार्किंग शुरू किए जाने की चर्चा सामने आई थी, तब समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा था और आपत्ति जताई थी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि कहीं पार्किंग का ठेका न दे दिया जाए। इस पर एलडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि परिसर में पहले से बनी पार्किंग का ही उपयोग किया जाएगा, किसी निजी ठेके पर पार्किंग नहीं दी जा रही है। उद्देश्य सिर्फ इतना है कि सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को व्यवस्थित स्थान मिल सके। अब एलडीए की ओर से पार्किंग विधिवत शुरू करा दी गई है। एलडीए के अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परिसर में पार्किंग संचालन शुरू हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 27 फरवरी - आपके काम की खबर:गोल्फ लीग का आज से आगाज, भाषा विश्वविद्यालय में विज्ञान उत्सव
    Next Article
    310 ट्रेनों में लगेंगी अत्याधुनिक महिला बोगियां:अप्रैल से शुरू होगी पहल, बेबी फीडिंग स्पेस और सुरक्षा पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment