Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में काले कपड़े पहनकर शियाओं का जुलूस:19वीं रमजान का मातम; सड़कों पर हजारों अकीदतमंद, ताबूत छूने की होड़

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अकीदत और नम आंखों से 19वीं रमजान पर गिलीम (कंबल के ताबूत) का जुलूस निकाला जा रहा है। 4 किलोमीटर लंबे जुलूस में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। पुरुष-महिलाओं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी काले कपड़े पहने नजर आए। उनके बीच ताबूत को एक नजर देखने, छूने और चूमने की होड़ मची रही। जुलूस निकलने से पहले सआदतगंज स्थित कूफा मस्जिद में मजलिस हुई। नमाज अदा की गई। शिया समुदाय के लोगों ने दुआ मांगी। फिर जुलूस शुरू हुआ। यह टूरियावांज, सरकटा नाला, बिल्लौचपुरा होते हुए चौक स्थित पाटा नाला इमामबाड़ा तकि जैदी पहुंचेगा। जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। RAF और CRPF ने मोर्चा संभाल रखा है। ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिन-जिन रास्तों से जुलूस निकलेगा, वहां इमारतों की छत पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। बता दें कि 19वीं रमजान को हजरत अली जब नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे तो उनके ऊपर पहला तलवार से हमला हुआ था। इसके बाद 21वें रमजान को हजरत अली शहीद हो गए थे। उसी घटना को याद करते हुए जुलूस निकाला जाता है। पांच तस्वीरों में देखिए जुलूस... पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग का असर; कच्चा तेल 2022 के बाद सबसे महंगा:100 डॉलर के पार निकला, सरकार बोली-पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं होंगे
    Next Article
    यूपी में 2 दिन बारिश का अलर्ट, पारा 36°C पार:झांसी समेत 5 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, जल्द 40°C डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment