Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कार का गेट खुलने से गिरा स्कूटी सवार:समय पर इलाज नहीं मिलने पर हुई मौत; भाई ने दर्ज करवाया मुकदमा

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खोल दिए जाने से स्कूटी सवार उससे टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मुरारी नगर निवासी ऋषभ देव शुक्ल ने बताया कि उनके भाई शौनक देव शुक्ल दोपहर में स्कूटी से घर से चिनहट पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी (UP32FN3554) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी का गेट खोल दिया, जिससे शौनक की स्कूटी सीधे दरवाजे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल शौनक को उसी गाड़ी से डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय ले जाया गया। उनका आरोप है कि न तो परिजनों को सूचना दी गई और न ही समय पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में समय से इलाज नहीं मिलने के कारण शौनक की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि हादसे के बाद चालक वाहन को अस्पताल परिसर में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित भाई ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थूकने के लिए कार ड्राइवर ने गेट खोला, दुकानदार टकराया:सिर फटा, लखनऊ में समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप; FIR
    Next Article
    RPF जवान की मौत के मामले में इंजीनियर सस्पेंड:प्रयागराज में बिजली कनेक्शन रिपेयरिंग के काम में लापरवाही पर रेलवे प्रशासन का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment