Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थूकने के लिए कार ड्राइवर ने गेट खोला, दुकानदार टकराया:सिर फटा, लखनऊ में समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप; FIR

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में कार चालक ने थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे स्कूटी सवार टकराकर गंभीररूप से घायल हो गया। उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शक्तिनगर इंदिरानगर निवासी शौनक शुक्ला (50) स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। रविवार को दोपहर के समय मटियारी स्थित अपने हॉस्टल काम से जा रहे थे। वह यादव ढाबा के पास पहुंचे थे। तभी आगे चल रही ईको कार चालक ने थूकने के लिए अचानक से दरवाजा खोल दिया। इससे स्कूटी से जा रहे शौनक का सिर दरवाजे से टकरा गया। वह गंभीररूप से घायल हो गए। ईको चालक ने लोगों की मदद से अपनी गाड़ी से इलाज के लिए उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार नहीं मिलने का आरोप मौत की जानकारी होते ही चालक मौके से फरार हो गया। भाई ऋषभ देव शुक्ल ने बताया कि डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में समय पर भर्ती नहीं कराया गया, जिससे उपचार नहीं मिला और भाई की मौत हो गई। उन्होंने इसकी चिनहट थाने में FIR दर्ज कराई है। भाई पंडित इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि शौनक भाजपा कार्यकर्ता थे। परिवार में पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में इंडिया-न्यूजीलैंड बिजनेस मीट:आगरा का विश्व की शू कैपिटल के रूप में हुआ लांच, निर्यात और निवेश के नए युग
    Next Article
    लखनऊ में कार का गेट खुलने से गिरा स्कूटी सवार:समय पर इलाज नहीं मिलने पर हुई मौत; भाई ने दर्ज करवाया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment