Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में करंट से संविदा लाइनमैन की मौत:इंदिरा नगर पावर हाउस पर 2 घंटे हंगामा, पत्नी बोली- अधिकारियों की लापरवाही से गई जान

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में करंट लगने से संविदा लाइनकर्मी की मौत हो गई। वह जगरानी अस्पताल के पास लाइन सही करने पहुंचा था। जैसे ही लाइनमैन ने पोल पर चढ़ने के लिए सीढ़ी लगाई करंट लग गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। साथी बिजलीकर्मचारी उसे मौके पर छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार रात हुई। स्थानीय लोगों ने लाइनमैन को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कहा-बिजलीकर्मियों की लापरवाही से पति की जान गई। मृतक की पहचान छठामील निवासी परशुराम रावत (45) के रूप में हुई। परशुराम 20 साल से बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का काम कर रह थे। उनकी तैनाती भेंड़हापुर, कल्याणपुर में थी। परशुराम का शव गुरुवार को जैसे ही घर पहुंचा, कोहराम मच गया। नाराज लोग शव को लेकर इंदिरा नगर सेक्टर-25 स्थित बिजली विभाग के ऑफिस पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों को मुआवजा और नौकरी दिलाने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा। 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… छठामील के रहने वाले परशुराम रावत (45) 20 साल से बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का काम कर रह थे। उनकी तैनाती भेंड़हापुर, कल्याणपुर में थी। साथी कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया शुक्रवार-शनिवार की बीच रात करीब 2 बजे अधिकारी के आदेश पर टीम जगरानी अस्पताल के पास 33 केवी लाइन लाइन जोड़ने पहुंची थी। काम शुरू करने से पहले बिजली घर से शटडाउन मांगा गया था, लेकिन लाइन चालू रहने के दौरान ही तार बांधने को कहा गया। बिना शटडाउन पोल पर चढ़ाया जैसे ही लाइनमैन परशुराम ने सीढ़ी लगाकर पोल पर चढ़ना शुरू किया। उन्हें जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि हादसे के बाद जिम्मेदार अधिकारी शव को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन भतीजे दुर्गेश ने बताया- बिना शटडाउन लिए चाचा को पोल पर चढ़ा दिया। सीढ़ी पर चढ़ने के बाद जैसे ही लाइन को हाथ लगाया। तुरंत नीचे गिर गए। इसके बाद सब लोग छोड़कर भाग गए। चाचा को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के पोस्टमाॅर्टम के बाद करीब 2 बजे परिजन इंदिरा नगरसेक्टर- 25 स्थित बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मौके पर दो थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। उनसे बातचीत कर उचित मुआवजा और अन्य सुविधाएं का अश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। सात लाख रुपए मुआवजा मिलेगा एक्सईएन अभय प्रताप सिंह ने बताया- मृतक एल.एम.परशुराम हमारे पावर हाउस पर कार्यरत थे। उनकी सेवा शर्त अनुरूप 7.5 लाख रुपए बीमा निश्चित है। यह राशि परिजनों को दी जाएगी। ……………………………… ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ का धमाकेदार प्रमोशन:दर्शकों ने खूब किया इंजॉय,13 मार्च को 300 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी फिल्म
    Next Article
    गिरवी रखे जेवर मांगने पर जान से मारने की धमकी:कौशांबी में पीड़ित ने SP से की शिकायत, न्याय की गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment