Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ का धमाकेदार प्रमोशन:दर्शकों ने खूब किया इंजॉय,13 मार्च को 300 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी फिल्म

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की न्याय व्यवस्था और जमीनी हकीकत को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ की टीम शनिवार को प्रमोशन के लिए मेरठ के PVS मॉल (INOX PVR) पहुँची। इस दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों ने फैंस से मुलाकात की और फिल्म के बारे में विस्तार से बात की। लवली फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 मार्च 2026 को देशभर के 300 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म न्याय व्यवस्था की जमीनी लड़ाई और अदालतों के भीतर की सच्चाई को सामने लाने का दावा करती है। असल लोकेशन पर हुई शूटिंग फिल्म के निर्देशक रजनीश जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य काल्पनिक कहानी गढ़ना नहीं, बल्कि मेरठ की अदालतों की सच्चाई दर्शकों तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग मेरठ की असली लोकेशन्स पर की गई है, ताकि कहानी में देसीपन और वास्तविकता बनी रहे। समाज का आईना बनने की कोशिश निर्माता अरुण कुमार ने कहा कि फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को आईना दिखाने का प्रयास है। उनके मुताबिक फिल्म की सादगी और दमदार कास्टिंग इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो सीधे दर्शकों से जुड़ती है। मेरठ में प्रमोशन पर कलाकारों का उत्साह फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे मेरठ निवासी लोकेश तिलकधारी ने अपने शहर में प्रमोशन को गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनका किरदार चुनौतीपूर्ण है और दर्शकों को उनका ‘देसी विलेन’ रूप पसंद आएगा। वहीं अभिनेता कृष्णा सिंह बिष्ट ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट का ठहराव इसकी सबसे बड़ी खूबी है, जो दिखाता है कि इंसाफ की लड़ाई अक्सर शांत लेकिन गहरी होती है। उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता राजेश शर्मा के साथ काम करने को यादगार अनुभव बताया। मेरठ के युवाओं को मिला मौका फिल्म की खास बात यह है कि इसकी पूरी शूटिंग मेरठ में हुई है। कैमरा, आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन सहित कई तकनीकी विभागों में स्थानीय युवाओं और तकनीशियनों को मौका दिया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म में प्रमुख अवसर मिला, जिससे उन्हें पेशेवर सिनेमा का अनुभव प्राप्त हुआ। दमदार स्टार कास्ट अनुरोध चौहान मीडिया प्रभारी ने बताया कि फिल्म में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, अंजू जाधव, नंदनी सिंह राजपूत, लोकेश तिलकधारी, कृष्णा सिंह बिष्ट, नीलू कौर कोहली, सुशील चंद्रभान और संजीव जायसवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अरुण कुमार, संगीतकार प्रवेश मलिक और सिनेमैटोग्राफर धर्मेंद्र बिस्वास हैं। पैनोरमा स्टूडियो इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से तैयार यह फिल्म अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जीवाड़े से 77 लाख रुपये से अधिक का गबन:देवरिया में पंचायत भवन भूमि खरीद में घोटाला, CRO जांच में खुलासा
    Next Article
    लखनऊ में करंट से संविदा लाइनमैन की मौत:इंदिरा नगर पावर हाउस पर 2 घंटे हंगामा, पत्नी बोली- अधिकारियों की लापरवाही से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment