Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खीरी के छात्र-शिक्षक सम्मानित:बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आयोजित एक समारोह में लखीमपुर खीरी जनपद के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कृत होने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय थरिया के छात्र अनुज कुमार और उनकी शिक्षिका पूनम गुप्ता शामिल थे। इसी तरह, उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ापुर की छात्रा मानसी त्रिवेदी और उनकी शिक्षिका नमिता श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। केजीबीवी बेहजम की छात्रा छवि सिंह और उनकी शिक्षिका अपर्णा पाण्डेय को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान उप निदेशक बालिका शिक्षा उत्तर प्रदेश डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने प्रदान किया। बालिका शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर ट्रेनर कुहू बनर्जी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। जनपद में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव और जनपद नोडल शिक्षक जसपाल सिंह को भी उप निदेशक बालिका शिक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने इसे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यादवजी की लव स्टोरी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज:लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच करेगी सुनवाई, 10 मार्च को नहीं हो पाई थी पेशी
    Next Article
    अंबेडकरनगर में नलकूप पर सो रहे वृद्ध की हत्या:खून से लथपथ शव मिला, शरीर पर चोट के निशान, मामले की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment