Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लोग खुद बनवा रहे सड़क:नगर निगम से शिकायत के बाद नहीं हुआ एक्शन तो खुद लोगों ने लगाया चंदा

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में नगर निगम और सरकारी विभागों की तरफ से सड़क नहीं बनाने पर लोगों ने खुद ही सड़क और नाली बना ली है। नाराज लोगों का कहना है कि स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ में अन्य लोगों से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इसके बाद खुद ही सड़क और नाला बनवाया है। कल्याणी विहार में प्रशांत पब्लिक स्कूल की बगल में नाला टूटा हुआ था। इसके साथ ही सड़क भी खराब थी। स्थानीय निवासी एसपी मिश्रा ने बताया कि मामले में कई बार नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से कई बार मुलाकात की थी। समस्या की शिकायत भी थी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इसके बाद हम लोगों ने खुद ही इसे बनवाया था। डेढ़ लाख रुपए किया खर्च लोगों का कहना है कि 10 मीटर करीब नाला टूटा गया था। इसे भी बनवाया गया। इसके साथ ही 7 मीटर चौड़ा और 50 मीटर लंबी सड़क भी बनाया गया है। इसमें कुल करीब डेढ़ लाख रुपए का खर्च आया है। लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा वार्ड के अंदर विकास का दोहरा मानक अपनाया जा रहा है, जिन जगहों पर सड़क पहले से बन चुकी है। अब उन पर कैट आई और थर्मो प्लास्ट लगाने के टेंडर हो रहे हैं जबकि हम लोग वर्षों से विकास से उपेक्षित है। 8 साल से नहीं हो रही सुनवाई लोगों का कहना है कि हमारे रास्ते कच्चे हैं। विकास की कोई आशा हम लोगों को नहीं है। इसके कारण आपस में सहयोग करके करना पड़ रहा है, जिससे हम लोगों को सुविधा मिल सके। लोगों ने बताया कि हम लोग मिलकर एक साथ एक बैनर और बोर्ड भी लगाएंगे कि यह सड़क आपसी सहयोग से लोगों ने बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में सीएचओ को मलेरिया, डेंगू पर दिया गया प्रशिक्षण:सीएमओ कार्यालय में संचारी रोगों की रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
    Next Article
    बुलंदशहर में तीन दिवसीय पासपोर्ट विशेष कैंप आयोजित:23 से 25 फरवरी तक मोबाइल वैन देगी घर के पास सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment