Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के टब में डुबोकर मारा, महिला का शव कमरे में मिला

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने नेत्रहीन बेटे को बाथरूम में पानी के टब में डुबोकर मारा, जबकि महिला की लाश कमरे में पड़ी मिली। दोनों के गले में कपड़ा लिपटा मिला। घटना मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर रात की है। सिसेंडी कस्बा स्थित मिनी सचिवालय के पास एक मकान से दोनों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान रेशमा (45) और शादाब (18) के रूप में हुई है। रेशमा ने दो शादी की थीं। दोनों पति की मौत हो चुकी है। मां-बेटे ही घर में रहते थे। 4 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा स्थित मिनी सचिवालय के पास रेशमा अपने नेत्रहीन बेटे शादाब के साथ रहती है। महिला के पहले पति जावेद की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने सिसेंडी के रहने वाले इकबाल से निकाह कर लिया था। कुछ सालों पहले इकबाल की मौत हो गई। इसके बाद रेशमा घर के पास ही परचूनी की दुकान चलाकर नेत्रहीन बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। पुलिस ने बताया- रात दस बजे सूचना मिली कि सिसेंडी कस्बे में मां-बेटी की हत्या हो गई है। घटनास्थल पर नेत्रहीन लड़के का शव टब में पानी में पड़ा मिला। कमरे में महिला की लाश मिली है। दोनों के गले में कपड़ा बंधा मिला है। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिश्तेदार बोले- दरवाजे पर लातें मारने की आवाज सुनी औरंगाबाद के रहने वाले रिश्तेदार शब्बू ने बताया- शाम साढ़े 7 बजे शादाब से बात हुई थी। हालचाल लेने के बाद रेशमा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बाहर मसाला लेने गई हैं। इसके बाद उसने कहा कि दरवाजे पर कोई लात मार रहा है। मैंने उसे दरवाजा पर जाकर पता करने के लिए बोला। दरवाजा खुलने की आवाज आई। इसके बाद फोन कट गया। दोबारा मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आने लगा। लगा किसी कारण से फोन बंद हो गया होगा। रात साढ़े 9 बजे तक शादाब का मोबाइल ऑन नहीं हुआ तो पास के रहने वाले मनीष को घर भेजा। उसने आकर बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर पास में रहने वाली सकीना को भेजा तो घटना की जानकारी हुई। बहन बोली- रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है रेशमा की बहन अफसाना ने बताया- घटना की सूचना मिलने के बाद बहन के घर पहुंची तो देखा शादाब जानवर को खाना देने वाली नांद में पड़ा था। रेशमा कमरे में बंधी पड़ी थी। रेशमा के साथ कुछ गलत हुआ है। रेशमा के तीन बच्चे थे। सोहेल, शबनम और शादाब। सोहेल और शबनम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में शादाब ही बचा था। दोनों पतियों का भी इंतकाल हो चुका है। चार टीमें कर रही हत्याकांड की जांच ADCP आरपी वसंथ कुमार ने बताया- हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। आस पास लगे CCTV की जांच की जा रही है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के गले पर कसने के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। ……………………………… ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला : चेहरे-गले पर किए ताबड़तोड़ वार, शव चारपाई पर ढककर भागा निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    LKG छात्र का अपहरण करने वाले दो संदिग्धों को उठाया:प्रतीक को गांव में लेकर घूमे पिता, हर किसी ने दुलारा, मां से पुलिस ने की पूछताछ
    Next Article
    रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती से बनाए संबंध:मैट्रिमोनियल साइट से बनी थी जान पहचान, आरोप - अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment