Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षा मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती से बनाए संबंध:मैट्रिमोनियल साइट से बनी थी जान पहचान, आरोप - अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र की एक युवती ने बुलंदशहर निवासी युवक प्रणव ठाकुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि मेट्रीमोनियल साइट पर प्रणव से बातचीत शुरू हुई थी। उसने खुद को रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बताया था। इसके बाद हम नजदीक आये और उसने शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मुकर गया। मैंने जब कार्रवाई के लिए कहा तो वह निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। फिलहाल युवती की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी जान-पहचान इस संबंध में युवती ने तहरीर देते हुए बताया - मैट्रिमोनियल साइट पर मैंने अपनी शादी के लिए डिटेल्स डाल रखी है। उसी डिटेल्स के जरिये साल 2025 में सितंबर माह बुलंदशहर के चांदपुर निवासी प्रणव ठाकुर से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को रक्षा मंत्रालय में अधिकारी बताया था। हमारी बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान हमारी नजदीकियां बढ़ गयी। कई बार बनाए शारीरिक संबंध युवती ने आरोप लगाया - सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक प्रणव कई बार वाराणसी आया और इस दौरान उसने शादी करने का झांसा देते हुए कई बार शरीरिक संबंध भी बनाए। सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक 25 जनवरी के बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। वह मेरा फोन नहीं उठाता था। शादी के लिए बोला तो कर दिया इनकार युवती ने बताया - जब मैंने शादी और उसके वादे की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि प्रणव लगातार निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे मै बहुत डरी हुई हूं। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि प्रणव रक्षा मंत्रालय की धौंस देता है कि कोई मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा। वरना रिश्ता अपना यहीं खत्म कर दो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के टब में डुबोकर मारा, महिला का शव कमरे में मिला
    Next Article
    कीवी टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ियों की स्क्वॉड में वापसी, 15 मार्च से खेली जाएगी सीरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment