Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह:निराला नगर के माधव सभागार में आयोजन; मिशन आईएएस-100 पर चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निराला नगर स्थित माधव सभागार में शुक्रवार को माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के परिवारों ने एकजुट होकर उत्साह और भाईचारे के साथ रंगों का यह पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश-पार्वती की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत महेश वंदना, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान प्रस्तुत किए गए। समाज के मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने सभी उपस्थित सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव राकेश मालपानी और ए.पी. माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और 'मिशन आईएएस-100' पर चर्चा की। साथ ही, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील भी की। धनक स्वदेशी बैंड ने शीलू श्रीवास्तव के नेतृत्व में रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने सराहना की। माहेश्वरी समाज की कार्यकारिणी समिति ने चंदन का टीका लगाकर और गले मिलकर सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की होली खेली महिला मंडल से किरण, मनीषा, मधु, आशा, आभा, मीना और सविता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान नव निर्वाचित महिला मंडल का भी स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विनम्र माहेश्वरी ने किया। मंत्री निखिल बलदुआ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और समाज के आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में अन्न का अपमान रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह का समापन ढोल-नगाड़ों और फूलों की होली के साथ हुईं । सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक फूलों की होली खेली और बाद में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। भोजन व्यवस्था के लिए युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील लोया और उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली मिलन समारोह:देववन हास्य समूह और सनातन समिति ने किया आयोजन
    Next Article
    19 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी अयोध्या के राम मंदिर:4 घंटे रहेंगी परिसर में, उस दिन श्रद्धालुओं के दर्शन रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment