Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर कानपुर से दिल्ली-गुवाहटी के लिए स्पेशल ट्रेन:7 और 9 मार्च को यात्रियों को मिलेगा लाभ, रेलवे ने टिकट बुकिंग की शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 7 से 9 मार्च तक संचालित होगी। इस ट्रेन में यात्री 7 और 8 मार्च की यात्रा के लिए इसमें आरक्षण करा सकते हैं। वहीं गुवाहटी से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। रात 10:30 बजे सेंट्रल से चलेगी ट्रेन रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेन संख्या 04263 7 से 9 मार्च के बीच कानपुर सेंट्रल से रात 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:48 बजे पनकीधाम पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04164 नई दिल्ली से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 4:10 बजे पनकीधाम पहुंचेगी और शाम 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इससे होली पर आने जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। गुवाहाटी से दिल्ली के बीच भी विशेष ट्रेन रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुवाहाटी से दिल्ली के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 8 मार्च को रात 9:30 बजे गुवाहाटी से रवाना होगी। 10 मार्च को सुबह 4:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को यात्रा में राहत मिल सके। 61 स्पेशल ट्रेनें चल रहीं कानपुर’ सेंट्रल और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात आदि के शहरों के लिए करीब 61 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को लाभ मिल रहा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुगम यात्रा बनाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्प लाइन 139 पर संपर्क कर सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSC के रिजल्ट में एक ही रैंक पर 2 आकांक्षा:वाराणसी की आकांक्षा सिंह ने एडमिट कार्ड व इंटरव्यू लेटर सार्वजनिक किया, 301 रैंक पर फंसा पेंच
    Next Article
    बागपत में सपा नेता सफीक सलमानी गिरफ्तार:पांच बेटों सहित जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment