Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय झांकी-मेला शुरू:12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी मुख्य आकर्षण, गुलजार उपवन में आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय झांकी और मेले का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों पर आधारित आकर्षक आध्यात्मिक झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले में बच्चों के लिए झूले, मनोरंजन की विशेष व्यवस्था और विभिन्न खान-पान के स्टॉल लगाए गए हैं। इससे परिवार सहित आने वाले लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय कलाकार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। आयोजन के दौरान सुबह और शाम विभिन्न विशिष्ट अतिथि भी अपने विचार साझा करते हैं। आत्माओं को वास्तविक पहचान का बोध कराते हैं केंद्र संचालिका राधा दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब संसार दुःख, क्रोध और अशांति से भर जाता है, तब परमपिता परमात्मा शिव अवतरित होकर आत्माओं को उनकी वास्तविक पहचान का बोध कराते हैं। वे शांति व सुख के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह दिव्य क्षण शिवरात्रि के रूप में स्मरण किया जाता है, जब दिव्य ज्योति अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करती है। झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को राजयोग शिक्षा का महत्व और परमात्मा से जुड़ने का सरल मार्ग भी बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि वे अपने जीवन में शांति, सुख और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव कर सकें। आयोजकों ने नगरवासियों से परिवार सहित इस आयोजन में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोषाध्यक्ष दुर्गेश, पुस्तकालय मंत्री बने संजय, काउंटिग जारी:गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव में 87% हुई वोटिंग, 595 पत्रकारों ने डाला वोट
    Next Article
    धोती- कुर्ता पहनकर छात्रों ने खेला बैडमिंटन:संस्कृत में की गई कमेंट्री, वाराणसी के संपूर्णानंद विवि में खेलकूद महात्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment