Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मानवेंद्र को भतीजे ने दी मुखाग्नि:बेटा हत्या करके जेल में बंद; मर्डर के बाद सिर काटकर फेंक दिया था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह का हत्या के 6वें दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार की सुबह भैंसाकुंड घाट बैकुंठ धाम पर उन्हें भतीजे कृत्य सिंह ने मुखाग्नि दी। वहीं, बेटा अक्षत हत्या के बाद जेल में बंद है। उसने पिता के सिर में गोली मारने के बाद उनका सिर काटकर जंगल में फेंक दिया था। मानवेंद्र की हत्या 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे की गई थी। आज 25 फरवरी को उनके भतीजे से अंतिम कर्म कराए गए। कर्मकांड के पंडित ने भतीजे से पुत्र का संकल्प करवाकर सारे कर्म करवाए। घाट पर मृतक का भतीजा कृत्य, छोटे भाई अरविंद सिंह के साथ कई रिश्तेदार पहुंचे। यहां पिता सुरेंद्र पाल सिंह अवस्था के चलते नहीं पहुंच पाए। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक मानवेंद्र की डेडबॉडी से कवर नहीं हटाया गया। ऊपर से ही शव को नहलाया गया, रिश्तेदारों ने लकड़ियां रखीं। उसके बाद भतीजे कृत्य ने अग्नि लेकर चिता के चारों तरफ घूमते ही दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान मृतक मानवेंद्र के भाई अरविंद सिंह बहुत रो रहे थे। 5 तस्वीरें देखिए… पढ़िए क्या है पूरा मामला आशियाना के एल सेक्टर में रहने वाले मानवेंद्र सिंह (49) में रहते थे। 20 फरवरी से वह लापता थे। बीकाम की पढ़ाई कर रहे उनके 21 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि अक्षत ने ही हत्या की है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर 23 फरवरी को मानवेंद्र का शव घर के कमरे में नीले ड्रम में मिला। उनके दोनों हाथ-पैर गायब थे। उसे काटकर उसने करीब 21 किलोमीटर दूर सदरौना में फेंका था। अक्षत की बहन 11वीं की छात्रा है। घटना के समय वह भी मौजूद थी। कारोबारी के अंतिम संस्कार के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला डॉक्टर ने स्टेटस लगाया- 24 घंटे में न्याय मिला:डरो मत आवाज उठाओ, कानून है... गोरखपुर में बैड टच कर लड़कों ने उतारी थी शर्ट
    Next Article
    कानपुर के PSIT कॉलेज में तोड़फोड़-हंगामा:JCB से टकराकर BCA स्टूडेंट की मौत, सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment