Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मंदिर के कपाट हुए बंद:बाहर से भक्तों ने जोड़े हाथ, सूतक नियमों का पालन करने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सूतक के चलते मंदिरों के कपाट बंद हो गए। उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर हुआ है। हालांकि, पूर्ण ग्रहण (खग्रास) की स्थिति शाम 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 33 मिनट तक रही। चंद्रमा के उदय होने के साथ ही यह दृश्य आम जनता को दिखाई देना शुरू होगा। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण बेहद खास है। यह सभी हिस्सों में दिखाई देगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस ग्रहण का प्रभाव दोपहर से ही शुरू हो गया है। मंदिरों के कपाट बंद रहे धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। उत्तर प्रदेश में ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 23 मिनट से प्रभावी हो गया जो शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों के लिए सूतक का समय दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहा। इस दौरान दान-पुण्य और मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है। शुद्धिकरण-स्नान के बाद ही मंदिरों में पूजा-अर्चना लखनऊ के हनुमान मंदिर समेत कई मंदिर सूतक के चलते बंद रहे। शाम 06:46 PM पर प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श के साथ ही मुख्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा और सूतक काल भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद शुद्धिकरण और स्नान आदि के बाद ही मंदिरों में पूजा-अर्चना पुनः शुरू हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर अस्पताल में झुलसे बच्चे को भर्ती करने पर विवाद:डॉक्टर-स्टाफ ने कहा- हमने केवल साइन करने के लिए कहा, परिजन निजी अस्पताल ले गए
    Next Article
    संभल में गंगा घाट पर मारपीट, पांच घायल:स्नान के दौरान मस्ती में पानी उछालने के विरोध में झगड़ा, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment