Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में निकल रहा है 21 रमजान का जुलूस:नम आंखों से हजरत अली को दी विदाई , ताबूत की जियारत के लिए उमड़ी भीड़

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को 21 रमजान का जुलूस निकल रहा है। नम आंखों से साथ अकीदतमंदों ने हजरत अली के ताबूत की जियारत कर रहे है । हजारों की तादाद में शिया समुदाय के लोग काले कपड़ों में नंगे पांव जुलूस में शामिल हुए। जुलूस से पहले रुस्तमनगर स्थित पुराना नजफ पर शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने मजलिस पढ़ी। मजलिस के बाद मातम करते हुए ताबूत लेकर अकीदतमंद निकले। ताबूत की जियारत करने के लिए सुबह से ही हजारों की तादाद में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे मौजूद हैं। भीड़ में हर व्यक्ति ताबूत को छूना और चूमना चाह रहा था। या अली मौला-हैदर मौला का नारा लगाते हुए अकीदत मंद आगे बढ़ रहे थे। जुलूस सआदत गंज से होते हुए कर्बला दियानुतदौला, काजमैन, गिरधारी सिंह इंटर कालेज, बलोच पूरा चौराहा, हैदरगंज पहुंचा। परम्परा के मुताबिक एक कुएं के पास कुछ पलों के लिए ताबूत को रोका और काली चादर चढ़ाई। इसके बाद ताबूत कर्बला तालकटोरा की ओर बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 11 मार्च- आपके काम की खबर:नगर निगम की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, अपर्णा यादव करेंगी पीसी
    Next Article
    गोरखपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू, जल गया लाखों का कपड़ा व कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment