Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नैमिष नगर और वरुण विहार की लॉटरी शुरू:IGP में आवेदकों की मौजूदगी में होगा प्लॉटों का आवंटन, 3 दिन तक चलेगी प्रक्रिया

    6 hours ago

    1

    0

    एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं में भूखंड आवंटन के लिए बुधवार से लॉटरी शुरू हो गई। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रक्रिया में आवेदकों की मौजूदगी में लकी ड्रॉ के जरिए भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। इसके लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स और जुपिटर हॉल में व्यवस्था की गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लॉटरी के आयोजन के आदेश जारी किए हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है। नैमिष नगर में 72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड सीतापुर रोड पर करीब 4,100 एकड़ में विकसित हो रही नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में ब्रह्मखंड, भूमि खंड फेज-1 और भूमि खंड फेज-2 के भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। इनमें 72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। 4 नवंबर को 72 और 112.5 वर्गमीटर, 5 नवंबर को 162 और 200 वर्गमीटर तथा 6 नवंबर को 288 और 450 वर्गमीटर के भूखंडों का ड्रॉ होगा। यह प्रक्रिया मार्स हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू हुई। वरुण विहार के भूखंडों का भी ड्रॉ आगरा एक्सप्रेस-वे के पास करीब 6,580 एकड़ में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के प्रथम चरण के भूखंडों का आवंटन भी बुधवार से शुरू हो गया। इसमें काशीखंड, कैलाशखंड फेज-1 और कैलाशखंड फेज-2 शामिल हैं। यहां 112.5 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंडों का आवंटन किया जा रहा है। 4 नवंबर को 112.5 वर्गमीटर, 5 नवंबर को 200 वर्गमीटर और 6 नवंबर को 162, 288, 300 और 450 वर्गमीटर के भूखंडों का ड्रॉ होगा। इसके लिए जुपिटर हॉल में सुबह 10 बजे से लॉटरी शुरू हुई। यू-ट्यूब पर घर बैठे देख सकेंगे लॉटरी दोनों योजनाओं के प्रथम चरण के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। अब पंजीकृत आवेदकों के बीच 4 से 6 नवंबर तक लकी ड्रॉ के जरिए आवंटन किया जा रहा है। एलडीए की ओर से पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है। इससे आवेदक घर बैठे लॉटरी देख सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा की वर्दी पहनकर दमकलकर्मी कर रहा वसूली:झांसी में पटाखा शॉप की एनओसी के नाम पर लिए रुपए, वीडियो वायरल हुआ
    Next Article
    गाजियाबाद पहुंचे उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी:37 वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में शामिल हुए, खिलाड़ियों को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment