Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली:पैर में गोली लगने पर गिरा, पुलिस ने घोषित किया था ₹25 हजार का इनाम

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में पुलिस ने देररात एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी। उस पर गैंगस्टर सहित कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। फरवरी में 3 घरों में चोरी करने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात ढाई बजे उसे कृष्णानगर इलाके में घेर लिया। वह खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर भागने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे घायल अवस्था में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। आरोपी की पहचान उन्नाव के विपिन के रूप में हुई। उसका नाम कृष्णानगर इलाके में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था। विपिन पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 3 तस्वीरें देखिए- कानपुर रोड पर आसाराम आश्रम के पास मुठभेड़ कानपुर रोड स्थित डूडा कॉलोनी में मानसनगर रोड पर आसाराम बापू आश्रम के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वहां चेकिंग लगा रखी थी। विपिन पल्सर बाइक से उधर से गुजरा। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली विपिन के दाहिने पैर में लगी और वह बाइक से गिर पड़ा। गिरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पीली धातु की दो चेन (एक में लॉकेट) और तीन अंगूठियां मिलीं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस बोली- 500 से ज्यादा CCTV खंगाले डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया- कृष्णानगर थाना क्षेत्र में फरवरी में 3 चोरी की घटनाएं हुई थीं। उनके खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही थीं। 500 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले गए। तीनों चोरी में एक आरोपी शिवम गिरफ्तार किया जा चुका है। दो आरोपी उन्नाव का विपिन और लखनऊ का कुलदीप यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तलाश जारी थी। दोनों की सूचना मानसनगर रोड पर होने की मिली। पुलिस ने पहले से चेकिंग लगा रखी थी। वहां जब आरोपी पहुंचे तो उन्हें रोका गया। इस पर दोनों बचने के लिए फायरिंग कर भागने लगे। एक आरोपी विपिन के पैर में गोली लगी। दूसरा भागने में कामयाब रहा। जल्द ही कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU के 113 संदिग्ध युवक जांच के घेरे में:अलीगढ़ में फायरिंग के बाद हॉस्टल में जाली नोट और कारतूस मिले थे
    Next Article
    ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या:सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे पर आरोप, आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment