Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिसकर्मी और कार ड्राइवर की मारपीट का VIDEO:युवक बोला- दोनों हाथ टूट गए; वीडियों में खुद भी हाथापाई कर रहा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में गाड़ी की टक्कर के बाद एक पुलिसकर्मी पर कार चालक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे कार से खींचकर पीटा, जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए। जबकि, इस वाकये का एक वीडियो आया है जिसमें युवक पुलिसकर्मी को उन्हीं हाथों से कार के अंदर खींचने की कोशिश कर रहा है। 3 तस्वीरें देखिए- आरोप लगाया- सामने से आया स्विफ्ट कार वाला इंदिरानगर सेक्टर-21 निवासी पीड़ित शमीम अख्तर के अनुसार, रविवार 15 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे वह नानी होटल के सामने से चंदन रोड की ओर अपनी कार मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही मारुति स्विफ्ट कार (UP32PE 6792) से मामूली टक्कर हो गई। पीड़ित का आरोप है कि स्विफ्ट कार चला रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। टक्कर के बाद वह गाली-गलौज करते हुए उसके पास पहुंचा और उस पर गाड़ी टक्कर मारने का आरोप लगाने लगाने लगा। इसके बाद उसने पीड़ित को कार से बाहर खींच लिया और हाथ मरोड़ते हुए लात-घूंसों पीटा। ‘लोगों ने बताया पुलिसकर्मी इंदिरानगर थाने में तैनात’ शमीम का कहना है कि मारपीट में उसके दोनों हाथ टूट गए हैं। उसने पीटे जाने के तुरंत बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाला व्यक्ति फरहान नाम का पुलिसकर्मी है, जो इंदिरानगर थाने में तैनात बताया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि 112 पर कॉल की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसे उसने पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की डैशकैम रिकॉर्डिंग और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज उसके पास मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस को सौंपा जाएगा। खुद अस्पताल जाकर मेडिकल जांच करवाई इंदिरानगर पुलिस का कहना है कि मामले में पहले जांच की जाएगी, उसके बाद मेडिकल कराया जाएगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी हो रही है, इसलिए वह खुद बलरामपुर अस्पताल जाकर मेडिकल परीक्षण करा रहा है। पीड़ित ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO : लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा GST ने 10 करोड़ की कर चोरी पकड़ी:मोबाइल निर्यात करने के नाम से चला रहे थे फर्म, गिरोह की तरह कर रहे थे काम
    Next Article
    सिवालखास विधायक बोले- हमने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी:चार इंटर कॉलेज शुरू कराए; हर्रा, पिठलोखर और खिवाई में नई PHC बनवाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment