Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाउस टैक्स के 852 बकायेदारों के कुर्की वारंट जारी:लोहामंडी जोन में 52 संपत्तियां सील, 4 खातों पर लगाई रोक

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम हाउस टैक्स वसूली को लेकर सख्त हो गया है। वारंट जारी करने और कुर्की नोटिस देने के साथ ही बकायेदारों के बैंक खातों को सीज करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। लोहामंडी जोन में 852 बकायेदारों के कुर्की वारंट जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 52 की संपत्तियां सील की गई हैं और 4 के खातों पर रोक लगा दी गई है। इन सभी पर हाउस टैक्स का लाखों रुपया बकाया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से बकायेदारों में अफरातफरी मची हुई है। लोहामंडी जोन में ताबड़तोड़ कार्रवाई लोहामंडी के जोनल अधिकारी सीपी सिंह ने बताया-जोन में अब तक कुल 852 हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद कार्रवाई के डर से लगभग 250 बकायेदारों ने अपना बकाया कर जमा भी करा दिया है। मगर, अभी भी लगभग 550 बकायेदार ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। उन्होंने बताया-8 बकायेदारों की संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं। अब तक जोन में 52 संपत्तियों को सील किया जा चुका है, जबकि 4 बकायेदारों के बैंक खातों को भी सीज कराया गया है। जोन को 28 करोड़ रुपये राजस्व वसूली लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक लगभग 11 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। हाउस टैक्स जमा करें, नहीं तो होगी कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया-नगर निगम के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए बकायेदारों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर हाउस टैक्स बकाया है, वे शीघ्र अपना कर जमा करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की, सीलिंग और बैंक खाता सीज जैसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए गृहकर वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने अब तक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, वे तत्काल बकाया जमा कर दें। अन्यथा नगर निगम प्रशासन उनके खिलाफ कुर्की, सीलिंग और खाता सीज जैसी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:सरकार-प्रशासन के दावों को बताया झूठा, ब्लैक में बिकने का आरोप
    Next Article
    दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले पर 6 मुकदमे:प्रयारगाज में घर पर चढ़कर चाची-भतीजे को मारी थी गोली, तीन भाइयों समेत है फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment