Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:कुश्ती को बराबरी पर बताने पर हुआ था नाराज, थाने में हुआ दोनों पहलवान का

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर के कंस मेले में कुश्ती दंगल में इनामी राशि को लेकर पहलवानों मे विवाद हो गया। कुश्ती बराबरी पर छूटी, लेकिन एक पहलवान अपने आप को विजयी बताने लगा। पुरस्कार राशि न मिलने पर वो लंगोट में ही अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गया। जानकारी होने पर दूसरा पहलवान भी थाने आ गया। हालांकि बाद में दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। पहलवान का थाने पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एत्मादपुर के कंस मेला में रविवार को करुआ पहलवान और होशियार पहलवान के बीच आखिरी कुश्ती हुई। कुश्ती बराबरी पर छूटी। मगर, करुआ पहलवान अपने आप को विजयी बताने लगा। पहलवान ने हंगामा भी किया। जब आयोजन समिति ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वो नाराज हो गया। वो अपने समर्थकों के साथ लंगोट में ही एत्मादपुर थाने चला गया। रास्ते में समर्थक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दूसरा पहलवान होशियार भी थाने पहुंच गया। काफी देर की गहमागहमी के बाद थाने में दोनों पहलवानों को समझाया गय। दोनों के बीच में बराबर इनाम राशि वितरित की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, 4 की मौत:मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, मृतक नैनीताल के रहने वाले
    Next Article
    एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:सरकार-प्रशासन के दावों को बताया झूठा, ब्लैक में बिकने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment