Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:सरकार-प्रशासन के दावों को बताया झूठा, ब्लैक में बिकने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) ने एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन के पर्याप्त सिलेंडर होने के दावे झूठे हैं, और सिलेंडर कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और भाजपा विरोधी नारे लगाए। गरीबों को लाइन में लगवाने का काम कर रही भाजपा सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नोटबंदी और ऑक्सीजन के लिए लोगों को लाइनों में लगाया गया, अब गरीबों को सिलेंडर के लिए कतारों में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन के पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर होने के दावों को भी हकीकत से परे बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन भले ही पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा हो, लेकिन शहर में कई एजेंसियों पर लंबी कतारें दिख रही हैं और आम जनता को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्टॉक पर्याप्त है, तो घरों तक सिलेंडर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। प्रशासन का दावा पर्याप्त मात्रा स्टॉक सपा नेताओं ने यह भी उल्लेख किया कि जिला प्रशासन उन लोगों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रहा है जो सिलेंडर की कमी की बात कर रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि वाणिज्यिक सिलेंडरों की भी नियमित आपूर्ति हो रही है और कोई दिक्कत नहीं है। प्रदर्शन के दौरान, समाजवादी पार्टी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कम करने, किल्लत दूर करने और कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कर्मवीर सिंह, किशन जाटव, संगीता राहुल, नेहा, दानिश, सलमान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुश्ती में विवाद के बाद लंगोट में थाने पहुंचा पहलवान:कुश्ती को बराबरी पर बताने पर हुआ था नाराज, थाने में हुआ दोनों पहलवान का
    Next Article
    हाउस टैक्स के 852 बकायेदारों के कुर्की वारंट जारी:लोहामंडी जोन में 52 संपत्तियां सील, 4 खातों पर लगाई रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment