Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पेपर की सप्लाई के बहाने ऑनलाइन ठगी:जालसाजों ने कई बार में 3 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कराए

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पेपर सप्लाई के नाम पर जालसाज ने एक युवक को ठग लिया। आरोपी ने खुद को गुजरात की पेपर मिल का प्रतिनिधि बताकर 3.29 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी अद्वितीय वर्मा के अनुसार उनकी मां के नाम पर मेसर्स बीएन इंटरप्राइजेज फर्म रजिस्टर्ड है। फर्म के जरिए ए-4 पेपर सप्लाई के लिए उन्होंने इंडिया मार्ट पर डीलर सर्च किया था। 31 मार्च को उनके पास एक नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को अंकित अग्रवाल बताते हुए गुजरात की श्रीजी पेपर मिल से जुड़ा बताया। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर विजिटिंग कार्ड, गूगल डिटेल और पेपर के रेट भेजकर भरोसा दिलाया। इसके बाद जीएसटी समेत फर्म की जानकारी लेकर 1 अप्रैल को प्रोफार्मा इनवॉइस भेजा और पेमेंट करने को कहा। पीड़ित ने दिए गए अकाउंट में 79,998 रुपए ट्रांसफर कर दिए। किस्तों में वसूले लाखों रुपये आरोपी ने 2 अप्रैल को लोडिंग स्लिप और टैक्स इनवॉइस भेजकर बताया कि माल डिस्पैच हो चुका है। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को अलग-अलग प्रोफार्मा इनवॉइस भेजकर कुल 2.49 लाख रुपए और जमा करा लिए। पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर कर दी। जब पीड़ित ने ट्रैकिंग आईडी और ड्राइवर का नंबर मांगा, तो आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा। 5 अप्रैल को फिर इनवॉइस भेजकर 3-4 दिन में डिलीवरी का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय समय पर माल नहीं पहुंचा। नंबर बंद, फर्जी निकला अकाउंट 6 और 7 अप्रैल को संपर्क करने पर आरोपी ने टालमटोल की और फिर अचानक मोबाइल नंबर बंद कर दिया। जांच में पता चला कि जिस बैंक अकाउंट में पैसे भेजे गए, वह किसी रूबी नाम की महिला के नाम पर है और फर्म से उसका कोई संबंध नहीं है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सूखी शारदा सहायक नहर:जायद फसलों पर संकट, 2 लाख किसान परेशान
    Next Article
    बाराबंकी में महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचला:सड़क हादसे में पति घायल, नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment