Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सूखी शारदा सहायक नहर:जायद फसलों पर संकट, 2 लाख किसान परेशान

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शारदा सहायक नहर में पानी न आने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जायद की फसलों की सिंचाई का यह सबसे अहम समय है, लेकिन नहर सूखी होने से किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए जूझ रहे हैं। जिले के करीब दो लाख किसान इस नहर पर निर्भर हैं, ऐसे में पानी की कमी ने खेती-किसानी पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस समय मक्का, मूंग, गन्ना, लौकी, कद्दू, तरोई, तरबूज और अन्य मौसमी सब्जियों की सिंचाई बेहद जरूरी होती है। खासकर सब्जी की खेती करने वाले किसानों को हर तीसरे दिन पानी देना पड़ता है, लेकिन नहर में पानी नहीं आने से यह संभव नहीं हो पा रहा है। जिन किसानों के पास निजी ट्यूबवेल हैं, वे भी डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। डीजल महंगा, सिंचाई मुश्किल किसान ओमप्रकाश सिंह, वेद प्रकाश, राधेश्याम, राजू मिश्रा, दीनानाथ, प्रभाकर तिवारी, उमानाथ, बलराम और देवीप्रसाद समेत कई किसानों ने बताया कि किसी तरह एक-दो बार सिंचाई कर ली, लेकिन अब हालात खराब हैं। डीजल महंगा होने और समय से उपलब्ध न होने के कारण सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। जल्द पानी नहीं मिला तो फसलें नष्ट हो सकती हैं। गन्ने की फसल पर सबसे ज्यादा खतरा किसानों ने गन्ने की फसल को लेकर विशेष चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस समय गन्ने को नियमित पानी की जरूरत होती है, अन्यथा पूरी फसल खराब हो सकती है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रमेश यादव ने बताया कि नहर में पानी छोड़ने के लिए डिमांड भेज दी गई है और जल्द ही पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, किसानों को राहत मिलने में अभी समय लग सकता है, जिससे उनकी चिंता बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की दबिश से दहशत में गई मां की जान:पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक, बेटे ने परशुराम चौक पर जूते पहनकर लहराया था नीला झंडा
    Next Article
    लखनऊ में पेपर की सप्लाई के बहाने ऑनलाइन ठगी:जालसाजों ने कई बार में 3 लाख से ज्यादा रुपए ट्रांसफर कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment