Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्राइवेट स्कूलों की फीस के खिलाफ प्रदर्शन:छात्र बोले- सरकार कानून लागू करे, अगले महीने आंदोलन उग्र होगा

    6 hours ago

    2

    0

    प्राइवेट स्कूलों में हर साल बढ़ाई जाने वाली फीस के खिलाफ लखनऊ में शुक्रवार को छात्र पंचायत से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार को सबको समान शिक्षा के लिए कानून लागू करना चाहिए। केवल लखनऊ के स्कूलों में फीस की मनमानी पर रोक लगाकर कुछ नहीं होगा। यह बाकी के 74 जिलों में भी लागू होना चाहिए। अगर हमारी बातें नहीं मानी गईं तो अगले महीने आंदोलन उग्र होगा। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के बैनर तले छात्रों ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा- निजी शिक्षण संस्थान आज अभिभावकों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। हर साल किताबों, ड्रेस और बढ़ी हुई फीस के नाम पर लूट मची है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे और फीस नियंत्रण के लिए कड़े कानून लागू करे। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें- मैंने खून से लेटर लिखा, कोई असर नहीं हुआ शिवम ने कहा- लखनऊ जिलाधिकारी ने केवल अपने जिले में यह रोक लगाई। ऐसा नियम हर जिले में सरकार लागू करे। नियम बनाना कानून नहीं होता है। सरकार इसके लिए कानून लाए। मैं प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ गोंडा से पैदल चलकर आया। सीएम को खून से लेटर लिखा, इसका कोई असर नहीं हुआ। कैबिनेट की इतनी बैठक होती हैं, उनमें कभी प्राइवेट स्कूलों की फीस की चर्चा की जाए। मैंने अपने साथियों के साथ विधानसभा घेराव किया। अपना मुंडन कराया। मेरे बाल उग आए लेकिन अधिकारियों के कान तक अभी बात नहीं गई। संगठन की मुख्य मांगें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:एक सप्ताह तक निरीक्षण का मौका, ऑनलाइन भी उपलब्ध
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग पर किसान यूनियन का विरोध:बोले - 44 प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई पर तत्काल लगे रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment