Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट सीलिंग पर किसान यूनियन का विरोध:बोले - 44 प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई पर तत्काल लगे रोक

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की गई सीलिंग और पूर्व में हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर व्यापारियों को राहत देने की मांग की। यूनियन के जिला अध्यक्ष अभिषेक चपराणा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि व्यावसायिक भवनों का निर्माण गलत था, तो आवास विकास के अधिकारियों ने शुरुआत में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने सवाल उठाया कि शहर में इतनी बड़ी व्यावसायिक मार्केट कैसे बन गई, जबकि आवास विकास का कार्यालय पास में ही है। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि आवास विकास ने सुप्रीम कोर्ट में सही संवैधानिक पक्ष नहीं रखा, जिससे व्यापारियों के हित प्रभावित हुए। ज्ञापन में एक और गंभीर आरोप लगाया गया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कंपाउंडिंग के नाम पर पैसा जमा कराने के बाद भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। किसान यूनियन ने दावा किया कि हजारों व्यापारियों से कई वर्षों तक सुविधा शुल्क के नाम पर गलत तरीके से वसूली की गई और उन्हें यह कहकर अंधेरे में रखा गया कि यह व्यावसायिक मार्केट पूरी तरह सुरक्षित और स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए और कुछ विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने की नीयत से व्यापारियों को सही जानकारी नहीं दी गई। यूनियन ने निष्कर्ष निकाला कि यह पूरी कार्रवाई द्वेषपूर्ण नीयत से और आवास विकास के दोषी अधिकारियों को बचाने के उद्देश्य से की गई है। भारतीय किसान यूनियन ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीलिंग की कार्रवाई को हटाए और दोषी आवास विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों को राहत नहीं मिली, तो भारतीय किसान यूनियन, धन सिंह कोतवाल एक संवैधानिक विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने व्यापारियों को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्राइवेट स्कूलों की फीस के खिलाफ प्रदर्शन:छात्र बोले- सरकार कानून लागू करे, अगले महीने आंदोलन उग्र होगा
    Next Article
    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सौंपी प्रति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment