Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पड़ोसी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया:बोला, नहीं मिलेगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा, पति को सब बता दूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर के विनीत खंड इलाके में रहने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्रता और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रहा है। मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पीड़ित ने इस मामले में गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार नवंबर से पड़ोस में रहने वाला तूफान नाम का युवक उसे लगातार फोन कर परेशान करता है। फोन पर गंदी बातें करता है और गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर आरोपी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने और पति को भेजने की धमकी देता है। फोन कर धमकी देता है जब चाहेंगे तुम मिलने आओगी। अगर उससे बात नहीं करोगी तो उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा और फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। महिला ने बताया कि 5 जनवरी को उनके घर में किराये पर रहने वाली तीन युवतियों ने भी इसी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की थी। उस समय पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलाकर समझाया था और उसने दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब वह फिर से परेशान कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 69 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा:एक दिन पूर्व सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम करके प्रदर्शन करने का आरोप
    Next Article
    UPPSC स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में रिकॉर्ड आवेदन:221 पदों के लिए 1,24,806 पंजीकृत, अक्टूबर में प्रस्तावित है स्क्रीनिंग परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment