Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रोड एक्सीडेंट में BSC छात्रा की मौत:बाजार से लौटते समय अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, हेलमेट पहने होती तो न जाती जान

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ मड़ियांव थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की मौत हो गई। छात्रा बाजार से घर लौट रही थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय छात्रा ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू आजाद नगर निवासी खुशी शुक्ला (21) अपनी छोटी बहन रुचि के साथ मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित यादव चौराहा के पास ननिहाल में रहती थी। खुशी प्राइवेट कॉलेज में बीएससी सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। टक्कर मारकर हुआ फरार मामा अनमोल अवस्थी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे खुशी स्कूटी से बाजार शॉपिंग करने गई थी। लौटते समय आईआईएम रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खुशी की मां आरती की चार साल पहले मौत हो चुकी है, पिता कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पुस्तक मेला:योगेंद्र बोले- साहित्य समाज की असली ताकत, किताबें देती हैं जीवन को दिशा
    Next Article
    DM ने कहा- बिना बुकिंग नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर:कालाबाजारी पर एजेंसी का लाइसेंस रद्द होगा, निगरानी के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment