Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रिसेप्शनिस्ट और विवाहिता ने फांसी लगाई:छठ पर गांव गया था रूम पार्टनर, विवाहिता की 3 साल पहले हुई थी लव मैरिज

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में होटल के रिसेप्शनिस्ट और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। रिसेप्शनिस्ट का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला, जबकि विवाहिता का शव घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। विवाहिता के मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, रिसेप्शनिस्ट का रुम पार्टनर गांव गया था। सोमवार को वापस लौटने पर रिसेप्शनिस्ट का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़िए पहली घटना… दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली बाराबंकी के मोहम्मदपुर राममांडई गांव निवासी शिवम पांडेय (25) मटियारी में किराए के कमरे में रहता था। वह एक होटल में रिसेप्शनिस्ट था। उसके भाई मयंक ने बताया कि शिवम के साथ अर्पित भी कमरे में रहता था। छठ पर्व पर अर्पित अपने गांव गया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे जब वह कमरे पर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शिवम का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवम के परिवार में पिता देवानंद, मां गायत्री, तीन बहनें और एक भाई हैं। पढ़िए दूसरी घटना… झगड़े की बात बताकर मायके वालों को किया था फोन सैरपुर के नहरपुर निवासी विवेक ने बताया कि उनकी बहन शांति गौतम (21) ने तीन साल पहले गोमतीनगर निवासी वेल्डिंग कारीगर अच्छे गौतम से प्रेम विवाह किया था। दंपती की छह महीने की बेटी है। रविवार देर शाम शांति ने फोन कर बताया कि पति उससे झगड़ा कर रहा है। इस पर मायके के लोग उसके घर जाने के लिए निकल पड़े। विवेक का आरोप है कि रास्ते में ही जीजा का फोन आया कि शांति ने फांसी लगा ली है। घर पहुंचने पर बहन का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। इसके बाद मायके पक्ष ने गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी। विवेक ने पति और ससुरालीजनों पर शांति को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शांति के पिता शिवराम हैं। गोमतीनगर एसीपी रत्नेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डबल हत्याकांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर:संतकबीरनगर में आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की
    Next Article
    प्रयागराज में डंपर की टक्कर से 2 भाइयों की मौत:मां के साथ शिव चर्चा से लौट रहे थे, पचखरा गांव में बाइक को पीछे से रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment