Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रिटायर्ड ARTO गिरफ्तार:घर में 13kg सोना और 9kg चांदी मिली थी, दीवारों में छिपाया था 1.62 करोड़ कैश

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आगरा से रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान लखनऊ स्थित उनके आवास से भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, बहुमूल्य आभूषण और कई निवेश संबंधी दस्तावेज मिले। पूछताछ में आय के स्रोत से जुड़े संतोषजनक दस्तावेज न देने पर गिरफ्तारी की गई। लखनऊ स्थित घर पर हुई थी दो दिन तक तलाशी सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 7 और 8 जुलाई को लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान घर से भारी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के बिस्किट, हीरे एवं अन्य कीमती आभूषण बरामद किए गए। 15 संपत्तियों, दो कार और निवेश के दस्तावेज मिले जांच एजेंसी को तलाशी के दौरान 15 संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, दो कार, एक रिवॉल्वर तथा बैंक, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के रिकॉर्ड भी मिले। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी द्वारा चल और अचल संपत्तियों में बड़े पैमाने पर निवेश किए जाने के साक्ष्य भी मिले हैं। आय के स्रोत का नहीं दे सके संतोषजनक जवाब सतर्कता अधिष्ठान ने सोमवार को आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर बरामद नकदी, आभूषण और अन्य संपत्तियों के संबंध में आय के स्रोत से जुड़े दस्तावेज मांगे। एजेंसी का दावा है कि आरोपी कोई संतोषजनक उत्तर या दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। साथ ही विवेचना में सहयोग नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 2024 में दर्ज हुआ था मुकदमा सतर्कता अधिष्ठान के मुताबिक जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सही पाए जाने पर वर्ष 2024 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर द्वारा की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में एक लाख की रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार:जॉन पार्कर कंपनी के मालिक से 6 लाख में की थी डील, जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था
    Next Article
    मऊ में सीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा की:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी; बिजली कटौती पर दी कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment