Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में एक लाख की रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार:जॉन पार्कर कंपनी के मालिक से 6 लाख में की थी डील, जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था

    6 hours ago

    1

    0

    गोंडा में अमीन को एक लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। उसने एक ब्रांडेड शोरूम के मालिक से नजूल की जमीन पर बने मकान की मरम्मत की परमिशन देने के नाम पर घूस मांगी थी। कारोबारी के कई बार कहने के बाद भी वह घूस की रकम कम नहीं कर रहा था। कारोबारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। टीम ने जाल बिछाकर उसे अमीन को जाल में फंसाया। कारोबारी को केमिकल लगे नोटों की गड्‌डी देकर उसे अमीन को देने को कहा। प्लान बनाकर अमीन को वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास एक सभासद के मकान में बुलाया गया। अमीन ने जैसे ही रुपए हाथ में पकड़े, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। अब जानिए पूरा मामला हरियाणा के रोहतक जिले के मॉडर्न टाउन में रहने वाले परिवर्तन शुक्ला जॉन पार्कर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी कपड़ों और फुटवियर का कारोबार करती है। वो गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री चौराहे पर लंबे समय से जॉन पार्कर नाम से कपड़ों का शोरूम चला रहे थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने अपने शोरूम से 100 मीटर आगे अदम गोंडवी मैदान के सामने दो करोड़ का मकान प्रीती श्रीवास्त और उनके बेटे तनुज श्रीवास्ताव से खरीदा था। दो करोड़ में खरीदा था, 14 लाख स्टांप ड्यूटी दी शोरूम के मालिक परिवर्तन के अनुसार, मकान की खरीद के समय 14 लाख स्टाम्प ड्यूटी भी चुकाई थी। इसके बाद अप्रैल 2026 में पुराना शोरूम बंद कर नए मकान में शोरूम बनाने की तैयारी कर रहे थे। पिछले महीने जून में परिवर्तन ने मकान की छत तोड़ने का काम शुरू किया। इसी दौरान नगर पालिका में नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय ने मकान के रजिस्टर-45 (फॉर्म-45) को दुरुस्त करने और मरम्मत कार्य कराने के एवज में 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगा। 20 लाख मांगे, 6 लाख में माना था पहली बार बारगेनिंग की गई तो उसने 15 लाख में सौदा तय करने की बात कही। दोबारा कहने पर 10 लाख और आखिर में 6 लाख में मामले की डील हुई। इसी 6 लाख रुपये की रिश्वत के एक लाख रुपये उसने टोकन मनी के नाम पर मांगे। कंपनी के मालिक ने जून के आखिरी सप्ताह में लिखित शिकायत डीआईजी देवीपाटन रेंज अशोक कुमार शुक्ला से कर दी। उनके कहने पर परिवर्तन ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन संगठन देवीपाटन मंडल ऑफिस में कर दी। दोपहर 12 बजे सभाषद के घर बुलाया शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही मिलने पर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सिंह टीम बनाई। ट्रैप की योजना बनाकर सोमवार को उसे पकड़ने की प्लानिंग की। दोपहर करीब 12 बजे कारोबारी परिवर्तन को 500 की गड्‌डी में एक लाख रुपये देकर उनपर रासायनिक पाउडर लगा दिया। इसके बाद परिवर्तन शुक्ला को वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास राधाकुंड स्थित सभासद अलंकार सिंह के मकान में अमीन को बुलाकर पैसे देने को कहा। अमीन गुरुचरण पांडेय रिश्वत की रकम लेने बाइक से सभासद के घर पहुंचा। जैसे ही हाथ परिवर्तन से उसने नोटों की गड्‌डी पकड़ी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी करीब डेढ़ बजे हुई। जब टीम उसे पकड़कर थाने ले जाने लगी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 1993 से नगर पालिका में तैनात था गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी अमीन को नगर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ की गई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मेडिकल कराने के बाद एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी अमीन गुरुचरण पांडेय गोंडा नगर पालिका परिषद में 1993 से तैनात है। वह थाना कोतवाली देहात के माझा तरहर मधईपुर के रहने वाले हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। 4 साल बाद अमीन का रिटायरमेंट होना है। क्या होता है रजिस्टर-45, क्यों जरूरी होती है इसकी एंट्री? नगर पालिका के नजूल विभाग में रजिस्टर-45 एक महत्वपूर्ण अभिलेख होता है। इसके जरिए यह सत्यापित किया जाता है कि संबंधित संपत्ति नजूल भूमि है या नहीं और उसका स्वामित्व विधिवत दर्ज है या नहीं। यदि जमीन नजूल की है और उसका दाखिल-खारिज संबंधित व्यक्ति के नाम पर दर्ज है, तभी भवन की मरम्मत या अन्य कार्य की अनुमति दी जाती है। अगर अभिलेखों में कोई कमी या विवाद होता है तो पहले उसे दुरुस्त कराया जाता है। इसी के नाम अमीन ने रिश्वत मांगी थी। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 2 बच्चों समेत 3 की मौत:कानपुर में 100 की रफ्तार में टक्कर, कार चकनाचूर, छत गायब; 9 गंभीर कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसे में 2 मासूम बच्चों समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। 9 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चकनाचूर हो गई। छत उड़ गई। स्कॉर्पियो में सवार लोग अंदर फंस गए। दर्द से तड़पते रहे। गाड़ी इस तरह टूटी थी कि कोई बाहर ही नहीं निकल पा रहा था। दर्द से तड़पते रहे। मदद की गुहार लगाते रहे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ससुराल से दुल्हन को ले गई सहेली:बोली- यह मेरी पत्नी, हमें मम्मी-पापा और पति के साथ नहीं रहना
    Next Article
    लखनऊ में रिटायर्ड ARTO गिरफ्तार:घर में 13kg सोना और 9kg चांदी मिली थी, दीवारों में छिपाया था 1.62 करोड़ कैश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment