Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर से 90 लाख की ठगी:ज्वेलरी की दुकान खोलने के नाम पर ऐंठे रुपए, बाप-बेटे और बहू समेत 4 पर FIR

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी क्षेत्र के अनौरा कला गांव निवासी रिटायर्ड सरकारी इंजीनियर से सर्राफा कारोबार में निवेश कराने के नाम पर 90 लाख रुपए ठग लिए गए। पीजीआई के तेलीबाग निवासी अरविंद तिवारी और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों ने झांसा देकर रकम हड़प ली। बीबीडी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीबीडी क्षेत्र के अनौरा कला गांव निवासी रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र कुमार सिंह (67) अक्टूबर 2024 में आईसीआईसी बैंक की कठौता शाखा में गोल्ड लोन लेने गए थे। जहां उनकी मुलाकात अरविंद से हुई। अरविंद ने खुद को आभूषण कारोबारी बताते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। बातों में आकर उन्होंने पहले 20 लाख रुपए दे दिए। घर आना-जाना बढ़ाकर भरोसा जीता पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद अरविंद, उसके पिता राजकेसर, पत्नी कंचन और बेटे यश का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। कुछ समय बाद अरविंद ने सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज में सराफ की दुकान खोलने की योजना बताई और उन्हें साझेदार बनाने का लालच दिया। झांसे में आकर राजेंद्र ने बेटे सर्वजीत के नाम पर 70 लाख रुपए का लोन लेकर अरविंद को दे दिए। आरोप है कि रकम के बदले आरोपियों ने सुरक्षा के तौर पर सोने के गहने गिरवी रखे लेकिन न मुनाफा मिला और न ही रकम वापस हुई। नकली निकले गिरवी रखे गहने राजेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने अरविंद से संपर्क करना चाहा तो उसने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। दुकान पर पहुंचने पर वहां मौजूद राजकेसर ने अरविंद का दुकान से कोई संबंध होने से इनकार कर उन्हें भगा दिया। बाद में जब पीड़ित गिरवी रखे गहने बेचने गए तो वे नकली निकले। इसके बाद उन्होंने बीबीडी थाने में शिकायत दी। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरविंद, राजकेसर, कंचन और यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:देवरिया में साथी गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    Next Article
    जौनपुर SIT ने कोडिन सिरप मामले में की कार्रवाई:आरोपी पिता-पुत्र की 50 लाख की संपत्ति कुर्क करने का नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment