Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर SIT ने कोडिन सिरप मामले में की कार्रवाई:आरोपी पिता-पुत्र की 50 लाख की संपत्ति कुर्क करने का नोटिस

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर एसआईटी ने कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपी ओम प्रकाश मौर्य और उनके बेटे अरुण को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अवैध रूप से अर्जित 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने से संबंधित है। इस मामले की सुनवाई नई दिल्ली स्थित सफेमा कोर्ट में होगी। जनपद में कोडीनयुक्त कफ सिरप से संबंधित कई प्राथमिकियां शहर कोतवाली में दर्ज हैं। इन मामलों में कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किए जा चुके हैं। एसआईटी के अनुसार, आरोपियों ने वर्ष 2023 से अब तक इस अवैध कारोबार से बड़ी संपत्ति अर्जित की है, जिसका ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच के दौरान सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी ओम प्रकाश मौर्य और उनके बेटे अरुण की 50 लाख रुपये की संपत्ति का पता चला है। ओम प्रकाश मौर्य की शहर में 'मिलन मेडिकल' नाम से एक फर्म थी, जबकि उनके बेटे अरुण 'मिलन ड्रग्स एजेंसी' नाम की फर्म संचालित करते थे। कोडीन कफ सिरप मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इन दोनों फर्मों के लाइसेंस रद्द कर दिए थे। एसआईटी का नेतृत्व कर रहे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने पुष्टि की कि अरुण प्रकाश मौर्य और ओम प्रकाश मौर्य की 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस तामील करा दिया गया है। मामले की सुनवाई सफेमा कोर्ट, नई दिल्ली में ऑनलाइन माध्यम से होगी। इस बीच, गाजियाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी शादाब के खिलाफ भी जौनपुर एसआईटी को वारंट मिल गया है। उसे 25 फरवरी को जौनपुर लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी दिन वाराणसी में गिरफ्तार किए गए अंकित श्रीवास्तव को भी जनपद में लाकर अदालत में पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पहले से गिरफ्तार किए जा चुके अंकुल मौर्य, शशांक और भोला प्रसाद जायसवाल को 22 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शशांक को जौनपुर एसआईटी ने गिरफ्तार किया था, जबकि अंकुल मौर्य पहले से ही एक अन्य मामले में जिला जेल में बंद है। वहीं, भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर से 90 लाख की ठगी:ज्वेलरी की दुकान खोलने के नाम पर ऐंठे रुपए, बाप-बेटे और बहू समेत 4 पर FIR
    Next Article
    लखनऊ में सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा न्यूनतम तापमान:15 KM की स्पीड से चल रहीं हवाएं, AQI में सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment