Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेवरी टोल प्लाजा के पास हादसा:कार-कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, चार लोग घायल; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेवरी टोल प्लाजा के पास एक कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह दुर्घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। कार संख्या यूपी 32 एनक्यू 1596 और कंटेनर संख्या एनएल 01 एबी 9886 के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोकबंधु अस्पताल में ही एक को मृत घोषित किया घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने राजेश यादव (लगभग 45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र यादव (45 वर्ष) और उनके पुत्र पार्थ यादव (12 वर्ष) को मामूली चोटें आईं। सविता यादव (40 वर्ष) और उर्मिला यादव को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सभी पीड़ित सरोजनीनगर क्षेत्र के गौरी विहार के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल पक्ष के परिवार के दीपक कुमार यादव ट्रॉमा सेंटर में घायलों के इलाज की देखरेख कर रहे हैं। कंटेनर चालक को तलाश रही पुलिस पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा मशीन की सहायता से हटाकर टोल प्लाजा के पास सुरक्षित खड़ा किया गया। कंटेनर को भी सड़क किनारे कर दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलनिगम परिसर में पेयजल टंकी का निर्माण संतों ने रोका:हनुमानगढ़ी की हरिद्वारी पट्‌टी ने इसे अपना बताया, नगर निगम करा रहा था निर्माण
    Next Article
    आजमगढ़ में 69 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा:एक दिन पूर्व सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद रोड जाम करके प्रदर्शन करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment