Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ₹500 के लिए बेटे ने की पिता:परिवार में पहले से चल रहा था विवाद, 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी हिरासत में

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां ₹500 के विवाद में 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक गांव का ग्राम पंचायत सदस्य था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मोबाइल के बाद पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेटा दो दिन पहले करीब 15 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदकर लाया था। अगले दिन उसके पिता रामकरन ने रिश्तेदारी में जाने के लिए उससे ₹500 मांगे। बेटे ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी शुरू हो गई। पिता ने तंज कसते हुए कहा कि मोबाइल खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन पिता को देने के लिए नहीं। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में लाठी उठा ली। ताबड़तोड़ वार से मौत गुस्से में बेकाबू बेटे लवकुश ने पिता के सिर पर लाठी से कई वार कर दिए। घर में मौजूद दादा नौमीलाल और बुआ ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। गंभीर चोट लगने से रामकरन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नशे की लत से परिवार परेशान ग्राम प्रधान और पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय रामकरन शराब और गांजे के आदी थे। नशे के लिए वह अक्सर घरवालों से पैसे मांगते और मना करने पर झगड़ा करते थे। कुछ दिन पहले उन्होंने घर का राशन तक बेच दिया था। बताया जा रहा है कि उनकी इन हरकतों से परिवार के लोग काफी परेशान थे। उनकी पत्नी सावित्री भी पहले झगड़े के बाद मायके चली गई थी। बकरियां चराने गया था छोटा बेटा घटना सोमवार सुबह उस समय हुई जब परिवार का छोटा बेटा विशाल बकरियां चराने गया था। घर पर रामकरन और बड़े बेटे के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट में यह घटना हो गई। पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा घटना की सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के पिता नौमीलाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के अनुसार, आरोपी नाबालिग है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर सुनते ही मायके से पहुंची पत्नी पति की मौत की सूचना मिलते ही सावित्री मायके से गांव पहुंच गई। वह शव से लिपटकर बिलख पड़ी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:बदमाश ने पुलिस पर चला दी गोली, काउंटर फायरिंग में लगी पैर पर गोली, एक गोकश फरार
    Next Article
    अभी से तपने लगा दिन, रात में भी बढ़ी गर्मी:न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9°C अधिक, इस बार हीट वेव जल्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment