Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह हल्की बारिश के बाद निकली धूप:दिनभर बादलों की आवाजाही, 23 से 25 सितंबर तक फिर होगी बरसात

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। अभी शहर में धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। बीच-बीच में तेज धूप भी निकल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन में 13.6 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम 64 फीसदी दर्ज की गई। सामान्य से 3 फीसदी अधिक बरसात लखनऊ में मानसून के दौरान सिर्फ अगस्त के महीने में 330 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ है, लेकिन सितंबर में बरसात कम नहीं होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में जहां सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। वह अब गिरकर 3 फीसदी पर रह गया है। मानसून के दौरान लखनऊ में 655.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 636.4 मिलीमीटर है। यूपी में मानसून की विदाई के बीच फिर बारिश उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारिश का यह मौजूदा दौर अब खत्म होने की कगार पर है, लेकिन 23 सितंबर से एक बार फिर लखनऊ समेत राज्य में बारिश फिर से शुरू होने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा है नया सिस्टम उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास के इलाके में 19 सितंबर की शाम को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सिस्टम आगे बढ़कर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का रूप ले लेगा। यह तूफान की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंचेगा। 23 से 25 सितंबर तक पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक फिर बारिश होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डूसू चुनाव में जीत का भाजपाइयों ने मनाया जश्न:अयोध्या में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बोले-ABVP छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी
    Next Article
    फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में नया पीडियाट्रिक वार्ड होगा शुरू:इमरजेंसी में वार्ड फुल होने के बाद बच्चे अब यहीं किए जाएंगे एडमिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment