Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद निकली तेज धूप:शहर का औसत AQI 118, लालबाग में सबसे ज्यादा हवा खराब

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार सुबह से आसमान में हल्की धुंध छाई रही। सतही हवाएं चलने से धुंध का असर कम हुआ। कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। सुबह शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 118 दर्ज किया गया। इससे हवा यलो जोन में रही। लालबाग सबसे प्रदूषित इलाका रहा। यहां AQI 220 के साथ ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। अलीगंज में AQI 180 और तालकटोरा में 101 रहा। दोनों स्टेशन यलो जोन में रहे। वहीं, अंबेडकर यूनिवर्सिटी और गोमतीनगर में AQI 70 और कुकरैल में 64 दर्ज किया गया। इन तीनों क्षेत्रों की हवा ग्रीन जोन में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सोमवार शाम 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, शहर का औसत AQI 169 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 92 और न्यूनतम 30 फीसदी रही। अब पड़ेगा कोहरा अब लखनऊ के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच जाएगा और ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। सुबह के समय कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- वर्तमान में कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों पर होने वाली इस बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं सर्द हवा का प्रभाव बढ़ जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ होकर तीन रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें:18 नवंबर को सहरसा, बरौनी और रक्सौल से होंगी रवाना; जनरल-स्लीपर कोच बढ़ेंगे
    Next Article
    AIMIM और आजाद समाज पार्टी कर रही महारैली की तैयारी:प्रयागराज में दोनों दलों के पदाधिकारियों ने 26 नवंबर की लखनऊ महारैली पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment