Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में दो तस्कर गिरफ्तार:बुद्ध प्रतिमा, 50 हजार नकद बरामद, चार पहिया वाहन भी जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    महाराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी विरोधी अभियान के तहत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भगवान बुद्ध की एक पीली धातु की मूर्ति, एक चार पहिया वाहन, 50 हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विद्यासागर (पुत्र गजेन्द्र केवट, निवासी किशुनपुर सोबड़ा, थाना ठूठीबारी, महराजगंज) और राम सिंह पासी (पुत्र सुमेर पासी, निवासी टरगोली सोनवाला, नवलपरासी, नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार पहिया वाहन में घूमते हुए पाए गए थे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका और पूछताछ के बाद वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से पीली धातु की भगवान बुद्ध की मूर्ति, 50 हजार रुपये भारतीय मुद्रा और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामदगी के संबंध में अभियुक्तों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस मामले में थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 निल/2026 धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मूर्ति कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाने की योजना थी। नौतनवा थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राम ने बताया कि यह सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण तस्करी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने का VIDEO:जालौन में पीड़ित ने दी तहरीर, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय का अयोध्या में स्वागत:बोले-समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment