Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, बारिश का अलर्ट:मानसून सीजन में सामान्य से 11% ज्यादा, गुरुवार को 21% अधिक बरसा पानी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं, तेज हवा चल रही है। दिन में बारिश का अलर्ट है। बीते चार दिनों से लगातार हो रही बरसात से शहर में मानसून का कोटा सामान्य से अधिक हो गया है। लखनऊ में गुरुवार को 8.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 7.2 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 21 फीसदी अधिक है। 3 सितंबर तक मानसून के दौरान 598.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बरसात का औसत 539.3 मिलीमीटर है। अभी तक 11 फीसदी अधिक बरसात हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 85 फीसदी रही। मौसम की 2 तस्वीरें देखिए… 2018 में 293.1 मिमी बारिश उत्तर प्रदेश में इस साल अगस्त में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त 2026 में प्रदेश में 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 235.5 मिमी से 24% अधिक है। वर्ष 2018 में 293.1 मिमी बारिश के बाद यह अगस्त में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। लखनऊ में भी अगस्त के दौरान 330 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगस्त में 330 मिलीमीटर बरसात लखनऊ में अगस्त के दौरान 330.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह जून व जुलाई से अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगस्त के दौरान बंगाल की खाड़ी में कुल 7 कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) बने। इनमें से 3 सिस्टम काफी मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गए, जिससे पूरे प्रदेश में जमकर बादल बरसे। सितंबर में कम बरसात की संभावना मौसम विभाग ने सितंबर महीने के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी यूपी में प्रशांत महासागर में एल-निनो के असर के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी यूपी में हिंद महासागर में बन रही अनुकूल परिस्थितियों की वजह से दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मध्य और दक्षिणी यूपी में प्रदेश के बाकी हिस्सों (मध्य और दक्षिणी) में बारिश सामान्य रहने के आसार हैं। सितंबर में प्रदेश का दिन और रात का औसत तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा गर्मी/ह्यूमिडिटी रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पांडु नदी का पानी घरों में घुसा:बर्रा-8 समेत 4 इलाकों में 4 फीट तक पानी, सड़क पर टेंट लगाकर रहने को मजबूर परिवार
    Next Article
    अंकित हत्याकांड के शूटर सत्यम का नया वीडियो:इंस्टाग्राम पर लिखा- अभी दो मर्डर और होंगे, अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment