Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकित हत्याकांड के शूटर सत्यम का नया वीडियो:इंस्टाग्राम पर लिखा- अभी दो मर्डर और होंगे, अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई

    1 hour ago

    1

    0

    शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसी बीच सत्यम के नाम से इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में गाने के साथ धमकी दी गई है कि आने वाले दिनों में अभी दो और मर्डर होंगे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही वीडियो की सत्यता और इसे पोस्ट करने वाले की पहचान की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में धमकी- जो बचा सकते हैं, बचा लें वायरल वीडियो में सत्यम के नाम से धमकी दी जा रही है कि आने वाले दिनों में दो और हत्याएं होंगी। इसमें यह भी कहा गया है कि जिसे बचाना है, बचा लें। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो वास्तव में सत्यम ने जारी किया है या फिर किसी ने उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर इसे वायरल किया है। धमकी में जिन दो लोगों की हत्या की बात कही गई है, पुलिस उनकी पहचान भी करने का प्रयास कर रही है। परिवार की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी और बढ़ाए एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित के परिजनों को पहले से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। परिवार की सुरक्षा में चार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सत्यम-आर्यन के नाम से 20 से ज्यादा अकाउंट पुलिस की जांच में इंस्टाग्राम, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सत्यम, आर्यन और गोगी गिरोह के नाम से 20 से अधिक अकाउंट सामने आए हैं। इन अकाउंट से लगातार वीडियो और अन्य सामग्री पोस्ट की जा रही है। पुलिस सभी अकाउंट की गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही इन्हें संचालित करने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा से पहुंचे 12 दोस्तों ने परिवार को किया सतर्क मंगलवार को हरियाणा से अंकित के करीब 12 दोस्त बंतीखेड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने अंकित के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। दोस्तों ने परिवार को सतर्क रहने की सलाह दी और आशंका जताई कि गिरोह की ओर से परिवार को भी निशाना बनाया जा सकता है। सतबीर सिंह ने दोस्तों से कहा कि वह अपना बेटा खो चुके हैं। ऐसे में सभी लोग अपना ध्यान रखें और सावधानी बरतें। जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी हत्याकांड की जांच में पुलिस अब जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ करेगी। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस 7 सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल करेगी। एएसपी सुमित के मुताबिक, रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ और पंजाब में भी दबिश वांछित शूटरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी पहुंची और परिसर के साथ आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके अलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत और पंजाब में भी पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर, सत्यम के संपर्कों की जांच जांच में सामने आया है कि आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था और वह इसे रिन्यू कराने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने करनाल पहुंचकर दोनों शूटरों के बारे में जानकारी जुटाई है। सत्यम से जुड़े लोगों और उसकी पुरानी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को कई संदिग्धों के घरों पर ताले मिले हैं। इन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। चिराग और मोंटी पर 50-50 हजार के इनाम की तैयारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड से जुड़े चिराग और मोंटी पर भी जल्द 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया जा सकता है। पुलिस दोनों की भूमिका के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। एसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वांछित आरोपियों की संभावित लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि वांछित आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, बारिश का अलर्ट:मानसून सीजन में सामान्य से 11% ज्यादा, गुरुवार को 21% अधिक बरसा पानी
    Next Article
    वाराणसी में गंगा-वरूणा का बढ़ा जलस्तर:330 परिवार ने घर छोड़ा, मौसम वैज्ञानिक बोले-अब 72 घंटे बाद होगी तेज बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment