Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में होगी बारिश:मानसून सीजन में अब तक 608.9 मिमी पानी बरसा, सामान्य से 12% अधिक

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार देर रात रिमझिम बारिश हुई। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने के आसार जताए हैं। विभाग के मुताबिक, 6 सितंबर से राजधानी में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो सकता है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर भी अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई। लखनऊ में 3 सितंबर से 4 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 4.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 134 फीसदी अधिक रहा। मानसून के दौरान 1 जून से लेकर 4 सितंबर तक कुल 608.9 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 543.9 मिलीमीटर रहा है। यह सामान्य से 12 फीसदी अधिक रहा। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… 6 से 8 सितंबर के बीच फिर होगी भारी बारिश शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके मध्य प्रदेश के उत्तर-मध्य भाग में बने रहने की उम्मीद है। इस सिस्टम के प्रभाव से फिलहाल भारी बारिश का दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित रहेगा। इसके बाद मौसम प्रणाली के मुड़ने की वजह से 6 से 8 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 8 सितंबर के बाद इस मौसमी प्रणाली (वेदर सिस्टम) का असर कम हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर RPF ने मनाया कृष्ण जन्माष्टमी:झांकियों में दिखा कान्हा का बाल रूप, जवानों ने भजन-कीर्तन किया
    Next Article
    वाराणसी में 70वीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित:विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment