Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 70वीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित:विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में 70वीं जनपदीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन में विभिन्न आयुवर्ग और भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज वाराणसी के तत्वावधान में भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन के प्रांगण में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजनकर्ता भरत सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बॉक्सिंग खेल के सफल आयोजन को सुनिश्चित किया। महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग एकेडमी के प्रशिक्षकों ने खेल आयोजन में ऑफिशियल की भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। बालक और बालिका प्रतिभागियों के बीच प्रातः 8 बजे से विद्यालय परिसर स्थित क्रीड़ा हॉल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ चारु चन्द्र राम त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। बनारस के चयनित मुक्केबाज आगामी 10 सितम्बर को गाजीपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षिका भरत सिंह ने बताया कि मंडल प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम निम्नलिखित प्रकार से है अंडर 19 बालक वर्ग में अंकुश, करन सोनकर, विनय चौरसिया, अंडर 17 बालक वर्ग में आर्यन दुबे, शिवांश पाल, विवेक पाल, अनिरुद्ध दत्त मिश्रा, आरव चौरसिया, गौतम साहनी, रुद्र पांडेय, अंडर 14 बालक वर्ग में रुद्रांश यादव, अंजनी मिश्रा, अंडर 17 बालिका वर्ग में श्रेया, साह्नवी यादव, साक्षी तिवारी और जागृति यादव चयनित हुए। आयोजन में प्रमुख रूप से जनपद सचिव सर्वेश सिंह, जगजीत सिंह जग्गा, भरत सिंह, प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह, अखिलेश कुमार राय, डॉ आशीष सिंह, डॉ राजीव प्रताप सिंह, आशुतोष कुमार, उपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, डॉ धनञ्जय त्रिपाठी, ममता दुबे, राजेश सिंह, दोहरी शैलेन्द्र नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में होगी बारिश:मानसून सीजन में अब तक 608.9 मिमी पानी बरसा, सामान्य से 12% अधिक
    Next Article
    इटावा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी:पुलिस परिवार ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, बच्चों ने मोहा मन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment