Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, उमस बढ़ी:गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, आज से मानसून पकड़ सकता है रफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दिन में मौसम साफ भी बना रहेगा। बादलों की गरज-चमक के साथ बारिश के आसार भी हैं। आज 18 जुलाई से एक सिस्टम यूपी में बन रहा है। इसके असर से मानसून लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में रफ्तार पकड़ सकता है। तापमान में गिरावट भी आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी रही। 22 जुलाई तक बारिश के आसार मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार जताएं हैं। इस बीच 18 जुलाई के बाद मानसून पूरी तरह से फिर से सक्रिय होने की संभावना है। दिन में 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि, 15 जुलाई सुबह 8 बजे से 16 जुलाई सुबह 8 बजे तक 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान सामान्य सामान्य बारिश का औसत 7.1 मिलीमीटर है। मानसून में अभी तक 108.1 मिलीमीटर बरसात हुई है। जबकि, सामान्य बारिश का औसत 201.9 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 48 फीसदी कम है। कम दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो धीरे-धीरे और मजबूत हो रहा है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 18 जुलाई से इस सिस्टम के असर से लखनऊ समेत राज्य में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इसके बाद भारी बारिश होगी। तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आएगी। पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉगी के लिए 3 साल लड़ी लड़ाई, अब सुकून:लापरवाही से कुत्ते की मौत पर 350 RTI, 7 विभागों में 200 प्रार्थना पत्र
    Next Article
    आगरा रेल मंडल के नए Sr. DSC होंगे रामकृष्णन:तबादले के बाद भावुक हुए पिचाई, बोले-चरित्र खोकर कभी पैसा मत कमाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment